Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, ठंड के बीच बारिश से बढ़ी किसानों की परेशानी

Updated at : 11 Jan 2022 2:47 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, ठंड के बीच बारिश से बढ़ी किसानों की परेशानी

Jharkhand Weather Forecast: जनवरी महीने में सड़कों पर छाता नजर आने लगा. जिले के शहरी तथा ग्रामीण इलाकों की सड़कें दोपहर में ही वीरान नजर आने लगीं. लोग ठंड के कारण अपने घरों में दुबकने को विवश हो गए. मौसम वैज्ञानिकों का दावा है कि गरज के साथ बारिश तो होगी ही, ओले पड़ने की भी संभावना है.

विज्ञापन

Jharkhand Weather Forecast: झारखंड के लोहरदगा जिले में मंगलवार को अचानक मौसम का मिजाज बदल गया. मौसम का मिजाज बदलने से लोगों की परेशानी बढ़ गई. गरज के साथ दोपहर में बारिश शुरू हो गई. एक तो वैसे ही लोग ठंड के प्रकोप से परेशान थे, ऊपर से बेमौसम बरसात ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी. जनवरी महीने में सड़कों पर छाता नजर आने लगा. जिले के शहरी तथा ग्रामीण इलाकों की सड़कें दोपहर में ही वीरान नजर आने लगीं. लोग ठंड के कारण अपने घरों में दुबकने को विवश हो गए. मौसम वैज्ञानिकों का दावा है कि गरज के साथ बारिश तो होगी ही, ओले पड़ने की भी संभावना है.

ठंड के बीच बारिश होने से सबसे ज्यादा परेशानी रोज कमाने खाने वालों को हुई. मजदूरी करने वाले लोग एक बेला काम करके ही अपने-अपने घर लौटने को विवश हो गए क्योंकि बारिश हो रही थी ऐसे में किसी भी तरह का काम करना संभव नहीं था. लोग घर लौट गए. वहीं बाजार में भी वीरानगी नजर आने लगी. दुकानें तो खुली थीं, लेकिन ग्राहक नदारद थे. ग्राहकों के इंतजार में दुकानदार बैठे रहे. सरकारी कार्यालयों में भी वीरानगी छाई रही. किसानों का कहना है कि बेमौसम बरसात से उनके खेतों में लगी सब्जियों को नुकसान होगा. अभी आलू की तैयार फसल भी इस बरसात में खराब होगी. मौसम वैज्ञानिकों का दावा है कि गरज के साथ बारिश तो होगी ही, ओले पड़ने की भी संभावना है. ऐसी स्थिति में किसानों की परेशानी और ज्यादा बढ़ने की आशंका है.

Also Read: Jharkhand Weather Forecast: रांची में झमाझम बारिश, यहां भी बारिश के साथ वज्रपात की आशंका, येलो अलर्ट जारी

एक तो ठंड के मौसम में सर्दी-खांसी व बुखार से लोग पीड़ित हैं. ऊपर से बेमौसम बरसात से मरीजों की संख्या बढ़ गयी है. गले की खराश, सर्दी, खांसी, बुखार लोहरदगा जिले में आम हो गया है. लोग कोरोनावायरस के डर से अस्पतालों में नहीं जा रहे हैं, लेकिन दवा दुकानों से दवा लेकर खा रहे हैं. इधर, लोहरदगा जिले में कोरोना का प्रकोप भी लगातार बढ़ता जा रहा है. ऐसे समय में मौसम का मिजाज बदलने से लोगों की परेशानी ज्यादा बढ़ गई है.

Also Read: Jharkhand News: झारखंड में कोरोना के कहर के बीच रांची के रिम्स में चलेगी ओपीडी ! रिम्स प्रबंधन लेगा फैसला

झारखंड की राजधानी रांची में बारिश शुरू हो गयी है. सुबह से ही आसमान में बादल छाये हुए थे. दोपहर में अचानक रिमझिम बारिश शुरू हो गयी. मौसम विभाग के अनुसार आज मंगलवार को रांची, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, बोकारो, पूर्वी सिंहभूम एवं सरायकेला-खरसावां के कुछ भागों में मेघ गर्जन हो सकता है. इस दौरान वज्रपात की आशंका व्यक्त की गयी है. मौसम विभाग के वैज्ञानिकों की मानें तो रांची समेत इन जिलों में बारिश की भी संभावना है. इस बाबत येलो अलर्ट जारी किया गया है.

Also Read: झारखंड के पलामू में दारोगा लालजी यादव ने किया सुसाइड, ग्रामीणों ने विरोध में किया सड़क जाम

रिपोर्ट: गोपी कुंवर

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola