ePaper

Jharkhand Weather Forecast: रांची में झमाझम बारिश, यहां भी बारिश के साथ वज्रपात की आशंका, येलो अलर्ट जारी

Updated at : 11 Jan 2022 2:11 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Weather Forecast: रांची में झमाझम बारिश, यहां भी बारिश के साथ वज्रपात की आशंका, येलो अलर्ट जारी

Jharkhand Weather Forecast: रांची, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, बोकारो, पूर्वी सिंहभूम एवं सरायकेला-खरसावां के कुछ भागों में मेघ गर्जन हो सकता है. इस दौरान वज्रपात की आशंका व्यक्त की गयी है. मौसम विभाग के वैज्ञानिकों की मानें तो रांची समेत इन जिलों में बारिश की भी संभावना है.

विज्ञापन

Jharkhand Weather Forecast: झारखंड की राजधानी रांची में बारिश शुरू हो गयी है. सुबह से ही आसमान में बादल छाये हुए थे. दोपहर में अचानक रिमझिम बारिश शुरू हो गयी. मौसम विभाग के अनुसार आज मंगलवार को रांची, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, बोकारो, पूर्वी सिंहभूम एवं सरायकेला-खरसावां के कुछ भागों में मेघ गर्जन हो सकता है. इस दौरान वज्रपात की आशंका व्यक्त की गयी है. मौसम विभाग के वैज्ञानिकों की मानें तो रांची समेत इन जिलों में बारिश की भी संभावना है. इस बाबत येलो अलर्ट जारी किया गया है.

झारखंड के कई जिलों में मौसम का मिजाज बदल गया है. राज्य में सभी स्थानों पर मंगलवार को हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी संभव है. 13 जनवरी को भी कहीं-कहीं बारिश हो सकती है. 14 और 15 जनवरी से कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है.

Also Read: झारखंड के पलामू में दारोगा लालजी यादव ने किया सुसाइड, ग्रामीणों ने विरोध में किया सड़क जाम

पश्चिमी विक्षोभ के कारण आकाश में बादल छा गये हैं. राजस्थान की ओर से आयी हवा के कारण सोमवार को धूप-छांव का खेल चलता रहा. अधिकतम तापमान गिर गया और कहीं-कहीं छिटपुट बारिश भी हुई. इससे ठंड का अहसास होता रहा. आकाश में बादल छाये रहने के कारण न्यूनतम तापमान चढ़ गया है.

Also Read: Jharkhand News: झारखंड में कोरोना के कहर के बीच रांची के रिम्स में चलेगी ओपीडी ! रिम्स प्रबंधन लेगा फैसला

झारखंड के लोहरदगा जिले में मंगलवार को अचानक मौसम का मिजाज बदल गया. मौसम के मिजाज बदलने से लोगों की परेशानी बढ़ गई. गरज के साथ बारिश शुरू हुई. एक तो वैसे ही लोग ठंड के प्रकोप से परेशान हैं, ऊपर से बेमौसम बरसात ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी. जनवरी महीने में सड़कों पर छाता नजर आने लगा. जिले के शहरी तथा ग्रामीण इलाकों की सड़कें दोपहर में ही वीरान नजर आने लगीं. लोग ठंड के कारण अपने घरों में दुबकने को विवश हो गए. सबसे ज्यादा परेशानी रोज कमाने खाने वालों को होने लगी. मजदूरी करने वाले लोग एक बेला काम करके ही अपने-अपने घर लौटने को विवश हो गए.

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola