पश्चिमी सिंहभूम में नक्सलियों ने फिर किया आईईडी ब्लास्ट, हेमंत सोरेन बोले- अंतिम सांसें गिन रहा नक्सलवाद

Edited by Sameer Oraon
Updated:
विज्ञापन

पश्चिमी सिंहभूम में नक्सलियों ने एक बार फिर आईईडी ब्लास्ट किया है. इस घटना में एक जवान घायल हो गया. उन्हें रांची के मेडिका में भर्ती कराया गया है.

विज्ञापन

पश्चिमी सिंहभूम के मुफस्सिल एवं टंटो थाना क्षेत्र की सीमा पर नक्सलियों ने एक बार फिर आईईडी ब्लास्ट किया है. इस घटना में सीआरपीएफ का जवान घायल हो गया. ये घटना गुरुवार सुबह हेस्साबांध गांव के पास स्थित जंगल की है. घायल जवान का नाम मोहम्मद हजरत है. उन्हें एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया. फिलहाल वे रांची के मेडिका में भर्ती हैं. उन्हें देखने के लिए आईजी होमकर ( ऑपरेशन) अस्पताल पहुंचे और घायल जवान के बारे में डॉक्टरों से जानकारी ली. इधर, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि चाईबासा में एक आईईडी ब्लास्ट में सीआरपीएफ का जवान घायल हुआ है. नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन जारी है. तीन-चार दिन पहले ऐसी ही एक घटना हुई थी. नक्सलियों के खात्मे की लड़ाई अंतिम चरण में है. हमें अपने जवानों पर गर्व है. झारखंड में नक्सलवाद अंतिम सांसें गिन रहा है.

https://www.youtube.com/watch?v=xNFv0KJ8pCA
नक्सलियों ने कैसे दिया घटना को अंजाम

एजी होमकर ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि सीआरपीएफ, कोबरा और झारखंड जगुआर पुलिस की तरफ से अभी लगातार नक्सल विरोधी अभियान चलाया जा रहा है. इस दौरान सीआरपीएफ 174 बटालियन के जवान आईडी ब्लास्ट की चपेट में आ गए. घटना के बाद घायल जवान को रांची के मेडिका अस्पताल लाया गया.

Also Read: झारखंड : पश्चिमी सिंहभूम के बंदगांव में 32 बिरहोर परिवार की स्थिति काफी दयनीय, मूलभूत सुविधाओं से हैं वंचित

जहां उनकी हालत अभी स्थिर है. उस क्षेत्र में लंबे समय से नक्सलवाद के खात्मे के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है. खुद के बचाव के लिए नक्सली अक्सर इस तरह से आईडी प्लांट करते रहते हैं. लेकिन हमारे जवानों के हौसले बुलंद हैं और हम इसी तरह से नक्सल वाद के खिलाफ अभियान चलाते रहेंगे.

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola