Jharkhand News 15 May 2020: झारखंड में एक दिन में मिले 22 कोरोना पॉजिटिव, पढ़िए राज्य की टॉप 5 खबरें एक साथ
Author : Shaurya Punj Published by : Prabhat Khabar Updated At : 15 May 2020 5:59 AM
झारखंड में गुरुवार को 22 कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. इनमें पलामू के सात, हजारीबाग के सात और रांची के पांच, जबकि चतरा, जमशेदपुर व कोडरमा के एक-एक मरीज शामिल हैं. स्वास्थ्य सचिव डॉ नितिन कुलकर्णी ने इसकी पुष्टि की है. वहीं राजधानी के निजी स्कूलों ने लॉकडाउन समाप्त होने के बाद कक्षाएं चलाने की तैयारी शुरू कर दी है. हालांकि, स्कूल खुलने के बाद भी ऑनलाइन क्लास जारी रखने की योजना है. सभी क्लास के बच्चों को एक साथ स्कूल नहीं बुलाया जायेगा. अलग-अलग दिन अलग-अलग क्लास के बच्चे स्कूल आयेंगे. खबर है कि संताल परगना में कोरोना जांच के लिए पहला लैब देवघर में खुलेगा. गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे के आग्रह पर फाेर्टिस अस्पताल ग्रुप व एसआरएल डायग्नोस्टिक ने लैब स्थापित करने की मंजूरी दे दी है. आइए झारखंड राज्य से जुड़ी प्रमुख खबरों पर एक नजर डालते हैं
Jharkhand News : झारखंड में गुरुवार को 22 कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. इनमें पलामू के सात, हजारीबाग के सात और रांची के पांच, जबकि चतरा, जमशेदपुर व कोडरमा के एक-एक मरीज शामिल हैं. स्वास्थ्य सचिव डॉ नितिन कुलकर्णी ने इसकी पुष्टि की है. वहीं राजधानी के निजी स्कूलों ने लॉकडाउन समाप्त होने के बाद कक्षाएं चलाने की तैयारी शुरू कर दी है. हालांकि, स्कूल खुलने के बाद भी ऑनलाइन क्लास जारी रखने की योजना है. सभी क्लास के बच्चों को एक साथ स्कूल नहीं बुलाया जायेगा. अलग-अलग दिन अलग-अलग क्लास के बच्चे स्कूल आयेंगे. खबर है कि संताल परगना में कोरोना जांच के लिए पहला लैब देवघर में खुलेगा. गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे के आग्रह पर फाेर्टिस अस्पताल ग्रुप व एसआरएल डायग्नोस्टिक ने लैब स्थापित करने की मंजूरी दे दी है. आइए झारखंड राज्य से जुड़ी प्रमुख खबरों पर एक नजर डालते हैं
झारखंड में गुरुवार को 22 कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. इनमें पलामू के सात, हजारीबाग के सात और रांची के पांच, जबकि चतरा, जमशेदपुर व कोडरमा के एक-एक मरीज शामिल हैं. स्वास्थ्य सचिव डॉ नितिन कुलकर्णी ने इसकी पुष्टि की है.
Also Read: एक दिन में मिले 22 कोरोना पॉजिटिव, रांची की पांच महिलाओं को छोड़कर सभी प्रवासी
संताल परगना में कोरोना जांच के लिए पहला लैब देवघर में खुलेगा. गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे के आग्रह पर फाेर्टिस अस्पताल ग्रुप व एसआरएल डायग्नोस्टिक ने लैब स्थापित करने की मंजूरी दे दी है.
Also Read: देवघर में खुलेगा संताल परगना का पहला कोरोना जांच लैब
राजधानी के निजी स्कूलों ने लॉकडाउन समाप्त होने के बाद कक्षाएं चलाने की तैयारी शुरू कर दी है. हालांकि, स्कूल खुलने के बाद भी ऑनलाइन क्लास जारी रखने की योजना है. सभी क्लास के बच्चों को एक साथ स्कूल नहीं बुलाया जायेगा.
Also Read: निजी स्कूलों में जारी रहेगी ऑनलाइन क्लास, बच्चे प्रतिदिन नहीं आयेंगे स्कूल
पलामू के छतरपुर के पूर्व विधायक राधाकृष्ण किशोर को गुरुवार को हार्ट अटैक हुआ. उन्हें रिम्स के कार्डियोलॉजी विंग में भर्ती कराया गया. कार्डियोलॉजिस्ट डॉ प्रशांत कुमार ने जांच की और हार्ट की बायीं तरफ की धमनी में शत-प्रतिशत अवरुद्ध पाया.
Also Read: पूर्व विधायक राधाकृष्ण किशोर को हार्ट अटैक, रिम्स में हुई एंजियोप्लास्टी
दूसरे राज्यों से 30 अप्रैल के बाद झारखंड आने वाले मजदूरों व छात्रों सहित अन्य लोगों की निगरानी के लिए मुख्य सचिव सुखदेव सिंह ने तीन स्तरों पर कमेटियों का गठन किया है. ग्रामीण, शहरी और थाना स्तर पर सूचना एकत्र करने के लिए अधिकारियों को जिम्मेवारी सौंपी गयी है.
Also Read: प्रवासियों की सूचना व इनकी निगरानी के लिए बनी त्रिस्तरीय कमेटी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










