Jharkhand News : सीबीआइ करेगी प्रधान डाकघर घोटाले की जांच, पढ़ें झारखंड की टॉप 5 खबरें
Author : Shaurya Punj Published by : Prabhat Khabar Updated At : 30 May 2020 7:09 AM
The logo of India's Central Bureau of Investigation (CBI) is seen during a press conference by newly-elected CBI director Anil Kumar Sinha in New Delhi on December 3, 2014. The CBI is an Indian governmental agency that jointly serves as a criminal investigation body, national security agency and intelligence agency. AFP PHOTO / CHANDAN KHANNA (Photo credit should read Chandan Khanna/AFP/Getty Images)
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गिरिडीह डिवीजन के अंतर्गत गिरिडीह के प्रधान डाकघर और गिरिडीह टाउन उप डाकघर में जमा 11 करोड़ 64 लाख 38 हजार 635 रुपये की फर्जी निकासी के जरिये की गयी धोखाधड़ी मामले को जांच सीबीआइ को हस्तांतरित करने के प्रस्वाव को स्वीकृति दे दी है. फर्जी निकासी के इस मामले में गिरिडीह नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज है. दूसरी बड़ी खबर ये है कि खूंटी जिले के चर्चित मानव तस्कर पन्ना लाल और उसके सहयोगियों के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (इडी) ने शुक्रवार को मनी लाउंड्रिंग के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की. इसमें पन्ना लाल के भतीजे नवीन गंझू, दामाद विकास और गैंग के बासुदेव, प्रिया व मालती शांडिल को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. इसके अलावा रामगढ़ में शुक्रवार को कोरोना ब्लास्ट हुआ है. एमजीएम जमशेदपुर द्वारा जारी जांच रिपोर्ट में रामगढ़ जिले के नौ लोग कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. नौ कोरोना पॉजिटिव को मिला कर जिले में कुल 24 सक्रिय कोरोना मरीज हो गये हैं. आइए झारखंड राज्य से जुड़ी प्रमुख खबरों पर एक नजर डालते हैं
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गिरिडीह डिवीजन के अंतर्गत गिरिडीह के प्रधान डाकघर और गिरिडीह टाउन उप डाकघर में जमा 11 करोड़ 64 लाख 38 हजार 635 रुपये की फर्जी निकासी के जरिये की गयी धोखाधड़ी मामले को जांच सीबीआइ को हस्तांतरित करने के प्रस्वाव को स्वीकृति दे दी है. फर्जी निकासी के इस मामले में गिरिडीह नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज है. दूसरी बड़ी खबर ये है कि खूंटी जिले के चर्चित मानव तस्कर पन्ना लाल और उसके सहयोगियों के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (इडी) ने शुक्रवार को मनी लाउंड्रिंग के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की. इसमें पन्ना लाल के भतीजे नवीन गंझू, दामाद विकास और गैंग के बासुदेव, प्रिया व मालती शांडिल को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. इसके अलावा रामगढ़ में शुक्रवार को कोरोना ब्लास्ट हुआ है. एमजीएम जमशेदपुर द्वारा जारी जांच रिपोर्ट में रामगढ़ जिले के नौ लोग कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. नौ कोरोना पॉजिटिव को मिला कर जिले में कुल 24 सक्रिय कोरोना मरीज हो गये हैं. आइए झारखंड राज्य से जुड़ी प्रमुख खबरों पर एक नजर डालते हैं
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गिरिडीह डिवीजन के अंतर्गत गिरिडीह के प्रधान डाकघर और गिरिडीह टाउन उप डाकघर में जमा 11 करोड़ 64 लाख 38 हजार 635 रुपये की फर्जी निकासी के जरिये की गयी धोखाधड़ी मामले को जांच सीबीआइ को हस्तांतरित करने के प्रस्वाव को स्वीकृति दे दी है. फर्जी निकासी के इस मामले में गिरिडीह नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज है.
Also Read: डाकघरों में घोटाले पर सरकार गंभीर, मुख्यमंत्री ने सीबीआइ को सौंपी जांच
खूंटी जिले के चर्चित मानव तस्कर पन्ना लाल और उसके सहयोगियों के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (इडी) ने शुक्रवार को मनी लाउंड्रिंग के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की. इसमें पन्ना लाल के भतीजे नवीन गंझू, दामाद विकास और गैंग के बासुदेव, प्रिया व मालती शांडिल को नामजद अभियुक्त बनाया गया है.
Also Read: इडी ने मानव तस्कर पन्ना लाल समेत पांच पर दर्ज की प्राथमिकी
रामगढ़ में शुक्रवार को कोरोना ब्लास्ट हुआ है. एमजीएम जमशेदपुर द्वारा जारी जांच रिपोर्ट में रामगढ़ जिले के नौ लोग कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. नौ कोरोना पॉजिटिव को मिला कर जिले में कुल 24 सक्रिय कोरोना मरीज हो गये हैं.
Also Read: रामगढ़ में एक ही दिन मिले नौ कोरोना पॉजिटिव
हाइकोर्ट में शुक्रवार को राज्य में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने काे लेकर स्वत: संज्ञान से दर्ज याचिका पर सुनवाई हुई. चीफ जस्टिस डॉ रवि रंजन व जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की खंडपीठ ने प्रार्थी द्वारा उठाये गये सवाल पर जानना चाहा कि हिंदपीढ़ी में किस आधार पर कुछ कंटेनमेंट जोन हटाये गये हैं.
Also Read: प्रवासी मजदूरों को क्या सुविधाएं दी जा रही हैं : हाइकोर्ट
एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने शुक्रवार को एलाइड सर्विस के अधिकारी निरंजन कुमार के डोरंडा स्थित जरेडा कार्यालय और धुर्वा स्थित झारखंड ऊर्जा विकास निगम के कार्यालय पर दबिश दी. वित्तीय अनियमितता व पद का दुरुपयोग सहित अन्य आरोपों के मामले में दबिश देने पहुंची एसीबी की दो अलग-अलग टीमों ने घंटों दस्तावेजों की पड़ताल की.
Also Read: झारखंड ऊर्जा संचरण निगम व जरेडा के कार्यालय में एसीबी का छापा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










