Jharkhand Crime News : जामताड़ा विधायक डॉ इरफान अंसारी का प्रयास लाया रंग, 24 घंटे के अंदर सकुशल घर लौटा कांग्रेस नेत्री का अपहृत भतीजा

Jharkhand Crime News, Giridih News, गिरिडीह न्यूज : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष सह जामताड़ा विधायक डॉ इरफान अंसारी का प्रयास रंग लाया. 24 घंटे के अंदर अपहृत कलीमुल्लाह सकुशल वापस घर लौट आया है. कलीमुल्लाह कांग्रेसी नेत्री सकीना बेबी का भतीजा है. गिरिडीह के ताराटांड़ से उसका अपहरण कर लिया गया था. इसके बाद इस मामले को जामताड़ा विधायक ने गंभीरता से लिया था.

आपको बता दें कि जामताड़ा विधायक डॉ इरफान अंसारी कल शुक्रवार को गिरिडीह के तारागांव पहुंचे और थाना प्रभारी पर जमकर बरसे. इस दौरान उन्होंने थाना प्रभारी से कहा था कि अपहृत कलीमुल्लाह को 24 घंटे के अंदर ढूंढ निकाला जाए. इसके लिए हर संभव प्रयास करें.
गिरिडीह पुलिस का दबाव काम आया और आज वह सकुशल अपने घर लौट आया है. पूरे गिरिडीह और जामताड़ा में अपहृत कलीमुल्लाह के सकुशल बरामदगी की चर्चा जोरों पर है. जामताड़ा विधायक और पुलिस की तारीफ की जा रही है. लोग कह रहे हैं कि इस मामले में त्वरित कार्रवाई हुई. यही कारण है कि आज वह सकुशल वापस लौट आया.
Posted By : Guru Swarup Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए