Jharkhand News : गिरिडीह में महिला व दो बच्चियां जिंदा जलीं, खाट में आग पकड़ने से हुई मौत, गांव में पसरा मातम

Jharkhand News, Giridih News, बिरनी : झारखंड के गिरिडीह जिले में ठंड से बचने के लिए बोरसी का सहारा लेकर सो रही एक महिला व दो बच्चियां जिंदा जल गयीं. घटना बिरनी थाना क्षेत्र की बलगो पंचायत अंतर्गत सलैडीह गांव की है. मृतकों में स्व. हूरो साव की पत्नी मुंद्रिका देवी व मुंद्रिका की बेटी गुड़िया कुमारी और नतनी झुलिया कुमारी शामिल हैं.

इस घटना से एक ओर जहां पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है, वहीं घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि मुंद्रिका देवी अपनी बेटी गुड़िया कुमारी व नतनी झुलिया कुमारी के साथ सोयी हुई थी. ठंड से बचने के लिये खाट के नीचे बोरसी जलाकर रखी हुई थी.
रात करीब 10.30 बजे अचानक बोरसी की आग खाट तक पहुंच गयी. जिसके बाद आग ने भीषण रूप धारण कर लिया और उसी आग की चपेट में वे तीनों आ गए. आग लगने के बाद परिजन व आस-पास के लोगों ने आग बुझाने का हर संभव प्रयास किया, लेकिन जब-तक आग पर काबू पाया जाता तब तक तीनों के जिंदा जल जाने से मौत हो गयी. इधर घटना की सूचना मिलने के बाद बिरनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई.
Posted By : Guru Swarup Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए