Jharkhand Crime News : साहिबगंज के बरहरवा में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, 7 आरोपी गिरफ्तार, एक अब भी फरार

Jharkhand Crime News (बरहरवा, साहिबगंज) : साहिबगंज जिला अंतर्गत बरहरवा थाना क्षेत्र के रिसौड़ गांव में शनिवार की रात 21 वर्षीय एक युवती के साथ 8 लोगों ने मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया. इस संबंध पुलिस ने रविवार की शाम तक 7 नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. उनसे थाने में पूछताछ की जा रही है.
Jharkhand Crime News (बरहरवा, साहिबगंज) : झारखंड के साहिबगंज जिला अंतर्गत बरहरवा थाना क्षेत्र के रिसौड़ गांव में शनिवार की रात 21 वर्षीय एक युवती के साथ 8 लोगों ने मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया. इस संबंध में पीड़िता ने बरहरवा थाना में लिखित शिकायत की है. शिकायत के आधार पर पुलिस ने रविवार की शाम तक 7 नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. उनसे थाने में पूछताछ की जा रही है.
जानकारी के अनुसार, युवती अपने मामा के घर में रह रही थी. शनिवार की रात 9 बजे पीड़िता जब सो रही थी. तभी बोनीडांगा के सिमोन हेम्ब्रम व रिसौड़ कदमा टोला के अजय टुडू उसके पास आ पहुंचे और पीड़िता को पकड़ लिया.
पीड़िता की शिकायत के अनुसार, जब वह चिल्लाने की कोशिश की, तो सिमोन हेंब्रम ने मुंह में गमछा डालकर पेट्रोल पंप के पास पश्चिम छोटा तालाब के पास खेत में ले गया. वहां पहले से मौजूद रवि सोरेन पिता मंगल मुर्मू, दुर्जन मुर्मू पिता भवानी मुर्मू, नीलकमल मुर्मू पिता सुरजू मुर्मू तथा अन्य तीन व्यक्तियों ने मिलकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया.
पीड़िता का कहना है कि उसने काफी चिल्लाने की कोशिश की, लेकिन दो घंटों तक सभी लोगों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया. पुलिस गश्ती के पदाधिकारी जब आवाज सुनकर पहुंचे, तो सभी आरोपी मौके से भाग निकले. पीड़िता की शिकायत पर बरहरवा थाना पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है. इसके बाद तत्काल नीलकमल मुर्मू को हिरासत में लेकर पूछताछ की. इसके बाद देर शाम तक सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया.
इस संबंध में बरहरवा प्रभारी सह राजमहल एसडीपीओ अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि सामूहिक दुष्कर्म मामले में 7 आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. इस मामले में शामिल एक अन्य की गिरफ्तारी का प्रयास हो रहा है. वो भी जल्द पुलिस की गिरफ्त में होगा.
Posted By : Samir Ranjan.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




