Jharkhand Crime News : फेसबुक से हुई दोस्ती, शादी का दिया झांसा, पढ़िए हजारीबाग के सार्जेंट दीपक की कैसे हुई गिरफ्तारी

Jharkhand Crime News, Hazaribagh News : हजारीबाग सदर महिला थाना की पुलिस ने सार्जेंट दीपक टोप्पो को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी का कारण शादी का झांसा देकर एक महिला के साथ यौन शोषण का करने का आरोप है. इस संबंध में 17 दिन पूर्व एसपी कार्तिक एस ने आरोपी दीपक टोप्पो को निलंबित कर दिया था.
Jharkhand Crime News, Hazaribagh News, हजारीबाग (शंकर प्रसाद) : हजारीबाग जिला पुलिस केंद्र में पदस्थापित सार्जेंट दीपक टोप्पो को सदर महिला थाना पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया है. सार्जेंट दीपक टोप्पो पर एक युवती के साथ शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप है. यह मामला सदर महिला थाना कांड संख्या 20-2020 में दर्ज है.
हजारीबाग सदर महिला थाना की पुलिस ने सार्जेंट दीपक टोप्पो को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी का कारण शादी का झांसा देकर एक महिला के साथ यौन शोषण का करने का आरोप है. इस संबंध में 17 दिन पूर्व एसपी कार्तिक एस ने आरोपी दीपक टोप्पो को निलंबित कर दिया था.
दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, फरवरी 2020 को सार्जेंट दीपक टोप्पो से पीड़िता की दोस्ती फेसबुक से हुई. आरोपी सार्जेंट ने पीडिता का मोबाइल नंबर लिया. इसके बाद रांची स्थित पीड़िता के घर अप्रैल 2020 को पहुंचा. जहां पीड़िता को शादी का आश्वासन दिया. अगस्त माह में आरोपी सार्जेंट ने पीड़िता को हजारीबाग स्थित अपने सरकारी आवास में ले आया, जहां पीड़िता के साथ पति- पत्नी की तरह रहने लगा. जब युवती ने सार्जेंट से शादी का दबाव बनाने लगी, तो उसने उससे कुछ समय मांगा. इसी बीच पीड़िता को जानकारी मिली कि वह अन्य युवती के साथ शादी करनेवाला है. युवती ने दीपक टोप्पो से शादी करने की बात कही.
अक्टूबर माह में युवती जब कोर्ट मैरेज के लिए वकील आवेदन तैयार कर रहे थे, तो दीपक वहां नहीं पहुंचा. इसके बाद पीड़िता ने 22 अक्टूबर, 2020 को सदर महिला थाना में यौन शोषण करने का मामला दर्ज कराया. जब थाना में प्राथमिकी दर्ज हो गयी, तो सार्जेंट ने पीड़िता के साथ कोर्ट मैरेज कर लिया. लेकिन, अब पीड़िता को अपने साथ रखने को तैयार नहीं है.
प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच- पड़ताल की. इस जांच- पड़ताल में पीड़िता के आरोप को सही पाया गया. इसके बाद एसपी कार्तिक एस ने 5 फरवरी, 2021 को आरोपी सार्जेट को निलंबित कर दिया. हजारीबाग के सार्जेंट दीपक की गिरफ्तारी तथा Hindi News से अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ.
Posted By : Samir Ranjan.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




