Jharkhand Crime News : घरेलू विवाद में नशे में धुत पति ने पत्नी को मार डाला, जांच में जुटी चक्रधरपुर पुलिस

Jharkhand Crime News, पश्चिमी सिंहभूम न्यूज, (शीन अनवर) : पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर शहर के वार्ड संख्या 6 स्थित फकीर मोहल्ले में नशेड़ी पति ने गला दबाकर पत्नी की हत्या कर दी. इसके बाद वह फरार हो गया. पुलिस शव को बरामद कर आरोपी की तलाश में जुट गयी है. बताया जाता है कि नशेड़ी पति ने घरेलू विवाद में गला दबाकर पत्नी को मार डाला.

जानकारी के मुताबिक सोमवार करीब 7 बजे अंकित पासवान का अपनी पत्नी संगीता देवी के साथ विवाद हुआ था. इस दौरान नशे की हालत में उसने गला दबाकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी. इससे पत्नी संगीता की मौके पर ही मौत हो गई. स्थानीय लोगों ने चक्रधरपुर थाना को इस घटना के बारे में सूचना दी.
घटना की सूचना मिलते ही चक्रधरपुर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार दल बल के साथ पहुंचे और जांच में जुट गए. मौके पर झामुमो नेता दिनेश जेना, मोहम्मद अशरफ समेत अन्य लोग उपस्थित थे. आपको बता दें कि मृतका के 4 छोटे-छोटे बच्चे हैं. इधर, पुलिस ने पति अंकित की खोजबीन में जुट गई है.
Posted By : Guru Swarup Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए