20 हजार का इनामी क्रिमिनल कोडरमा में गिरफ्तार, छोटू सोनी हत्याकांड में पुलिस को थी प्रिंस खान की तलाश

Updated at : 19 Mar 2021 9:57 PM (IST)
विज्ञापन
20 हजार का इनामी क्रिमिनल कोडरमा में गिरफ्तार, छोटू सोनी हत्याकांड में पुलिस को थी प्रिंस खान की तलाश

Jharkhand Crime News, Koderma News, कोडरमा न्यूज : कोडरमा एसपी डाॅ एहतेशाम वकारीब को इनामी क्रिमिनल प्रिंस खान के थाना क्षेत्र में ही सक्रिय होने की सूचना मिली थी. सूचना के आधार पर विशेष टीम और तकनीकी शाखा की मदद से शाहिद उर्फ प्रिंस खान पिता नाजिर खान निवासी असनाबाद को गिरफ्तार किया गया. आरोपी के खिलाफ पूर्व में कोडरमा थाना में हत्या का केस दर्ज है.

विज्ञापन

Jharkhand Crime News, Koderma News, कोडरमा न्यूज : कोडरमा जिला की पुलिस ने 20 हजार के इनामी अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. हत्या, आर्म्स एक्ट सहित कई धाराओं में दर्ज मामले में आरोपी प्रिंस खान को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर धर दबोचा.

कोडरमा एसपी डाॅ एहतेशाम वकारीब को इनामी क्रिमिनल प्रिंस खान के थाना क्षेत्र में ही सक्रिय होने की सूचना मिली थी. सूचना के आधार पर विशेष टीम और तकनीकी शाखा की मदद से शाहिद उर्फ प्रिंस खान पिता नाजिर खान निवासी असनाबाद को गिरफ्तार किया गया. आरोपी के खिलाफ पूर्व में कोडरमा थाना में हत्या का केस दर्ज है.

बताया जाता है कि गत 5 जून, 2019 की रात कोडरमा के पुरनानगर निवासी जमीन कारोबारी छोटू सोनी की हत्या जमीन विवाद में गोली मारकर कर दी गयी थी. उस समय मृतक के भाई सुनील सोनी के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था. घटना के दो दिन के अंदर कांड के मुख्य आरोपी पांडेयडीह मुस्लिम टोला निवासी जमाल अंसारी पिता महबूब मियां को पुलिस ने गिरफ्तार किया था. बाद में आरोपी ने अपने बयान में प्रिंस खान का नाम लिया था. उस समय से पुलिस को उसकी तलाश थी. नहीं पकड़े जाने पर उस पर 20 हजार का इनाम घोषित किया था.

Also Read: कोडरमा के झुमरीतिलैया में 12 लाख रुपये का प्रतिबंधित पान मसाला बरामद, SDO ने की छापामारी
5 लाख सुपारी देकर करायी थी हत्या

घटना के बाद गिरफ्तार मुख्य आरोपी जमाल ने हत्या को लेकर 5 लाख की सुपारी देने की बात स्वीकार की थी. पूछताछ में उसने अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए बताया था कि मृतक छोटू सोनी के चाचा ने जमीन बिक्री के लिए उसके साथ एग्रीमेंट किया था, जबकि उक्त जमीन को छोटू सोनी अपना बताते हुए स्वयं बेचना चाह रहा था, जिसके कारण अक्सर दोनों के बीच बकझक होते रहता था. एक अन्य जमीन को लेकर बीते 4 जून, 2019 को दूधीमाटी में मीटिंग हुई थी जिसमें जमाल अंसारी को 5 लाख रुपये नकद छोटू सोनी को देने को कहा गया था. जिसमें से दो लाख रुपये ईद की शाम को जमाल ने छोटू को देने की बात कही थी. पैसे की लेनदेन को लेकर प्रायः दोनो में बकझक होते रहता था. दोनों को एक दूसरे से हमेशा डर रहता था, जिसके कारण जमाल अंसारी ने अपने पहचान के विद्यापुरी तिलैया निवासी शेखर विश्वकर्मा, रोशन पांडेय व असनाबाद के शाहिद उर्फ प्रिंस खान से मिलकर छोटू सोनी की हत्या की सुपारी उक्त तीनों को 5 लाख में रुपये में दी और अग्रिम के रूप में 20 हजार रुपया दिया था.

प्रिंस ने ही किया था 7 फायर

हत्याकांड के खुलासा के समय पुलिस ने बताया था कि ईद के दिन जमाल अंसारी ने तीनों आरोपियों के साथ महाराणा प्रताप चौक के समीप एक होटल में खाना खाया और छोटू सोनी की हत्या का प्लान बनाकर तीनों को एक कार से उस जगह ले गया जहां छोटू प्रायः आया करता था. योजना को अंजाम देने के लिए शेखर विश्वकर्मा, रोशन पांडेय और शाहिद उर्फ प्रिंस खान बाइक से घटनास्थल आये. तीनों के पास एक-एक हथियार था. रोशन पांडेय बाइक चला रहा था, जबकि शेखर विश्वकर्मा बीच में बैठा था और बाइक में सबसे पीछे शाहिद खान बैठा था. घटनास्थल पर पहुंचते ही बाइक से नीचे उतर कर प्रिंस खान ने छोटू सोनी पर लगातार 7 फायर किये, जिससे तत्काल उसकी मौत हो गयी थी.

Posted By : Samir Ranjan.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola