Jharkhand Breaking News: हजारीबाग में ऑटो-बाईक की टक्कर में एक ही परिवार के आधा दर्जन लोग घायल, एक की मौत

Updated:
विज्ञापन

Jharkhand Breaking News Updates: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बनें हमारे साथ…

विज्ञापन

जमशेदपुर के गोविंदपुर में जला 51 फीट का रावण

जमशेदपुर के छोटा गोविंदपुर स्थित वीर कुंवर सिंह मैदान में 51 फीट के रावण का दहन किया गया है. केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थीं. इस अवसर पर करीब दो घंटे तक भव्य आतिशबाजी हुई. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मीरा मुंडा, सम्मानित अतिथि अमरप्रीत सिंह काले, जेवियर स्कूल के चेयरमैन सुनील सिंह, टिमकेन यूनियन के महामंत्री विजय यादव, पूर्व जिला परिषद सदस्य सुनीता साह, डॉ रौशन झा, ललन साह समेत अन्य उपस्थित थे. रावण का पुतला पश्चिम बंगाल से आए कारीगरों ने तैयार किया था और आतिशबाजी ओडिशा से आए कारीगरों ने की. रावण दहन में टेल्को, राहरगोड़ा, बारीगोड़ा, गदरा, बड़ा गोविंदपुर आदि विभिन्न क्षेत्रों से लगभग 10 हजार लोग जुटे थे. कार्यक्रम में संयोजक राधेश्याम सिंह अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, सह अध्यक्ष कमलेश सिंह, कामेश्वर पांडे, सतीश सिंह मौजूद थे. स्वागत संबोधन चंद्रशेखर सिंह एवं संचालन रमन झा ने किया.

Jharkhand Breaking News: हजारीबाग में ऑटो-बाईक की टक्कर में एक ही परिवार के आधा दर्जन लोग घायल, एक की मौत

हजारीबाग में ऑटो-बाईक की टक्कर में एक ही परिवार के आधा दर्जन लोग घायल, एक की मौत

हजारीबाग जिले के चौपारण में ऑटो और बाइक की टक्कर में एक ही परिवार के आधा दर्जन लोग घायल हो गए. एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान दादपुर गांव के सुबास विश्वकर्मा (28) के रूप में हुई है. घायलों के नाम बच्चू यादव (40),नीरज कुमार (8), राजू कुमार (16), खुशबू कुमारी (22) हैं. इन्हें डॉ भुनेश्वर गोप एवं डॉ फरहाना ने इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर कर दिया. सुबास दशहरा का मेला देख चौपारण से परिवार के साथ ऑटो से घर लौट रहा था. इसी बीच, चतरा रोड स्थित रानीक मोड़ के पास विपरीत दिशा से आ रहे एक बाइक सवार ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी.

चौपारण से अजय ठाकुर की रिपोर्ट

हेमंत सोरेन के हाथों जला 70 फीट का रावण

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मोरहाबादी मैदान में 70 फीट के रावण का दहन किया. शाम को पौने सात बजे के करीब सीएम हेमंत सोरेन मोरहाबादी मैदान पहुंचे और रावण का दहन किया. इससे पहले जमकर आतिशबाजी हुई.

प्रतिमा विसर्जन के दौरान जमशेदपुर में बड़ा हादसा, ट्रक ने दो दर्जन लोगों को कुचला

जमशेदपुर में प्रतिमा विसर्जन के दौरान मंगलवार (24 अक्टूबर) की शाम को बड़ा हादसा हो गया. बेली बोधनवाला घाट के पास एक ट्रक ढलान पर अनियंत्रित होकर पीछे की ओर लुढ़क गया. इस ट्रक ने करीब दो दर्जन लोगों को कुचल दिया. पांच से छह लोग अभी भी ट्रक के नीचे दबे बताए जा रहे हैं. चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया है. जिन लोगों की अब तक पहचान हो पाई है, उनमें कीताडीह दुर्गा पूजा के चार ढाकी वाले थे. सभी को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है. सूचना पाकर पुलिस जब मौके पर पहुंची, तो लोगों ने उन्हें खूब खरी-खोटी सुनाई. कुछ देर तक हंगामा भी हुआ.

संजय सेठ और सीपी सिंह मोरहाबादी मैदान पहुंचे

रांची के सांसद संजय सेठ और विधायक सीपी सिंह मोरहाबादी मैदान पहुंच गए हैं. मुख्यमंत्री थोड़ी देर में पहुंचेंगे और रावण दहन करेंगे. रावण दहन देखने के लिए भारी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी है.

रांची में सात जगह होता है रावण दहन

झारखंड की राजधानी रांची में सात जगह रावण दहन होता है. सबसे बड़ा रावण राजधानी के ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में जलता है. यहां मुख्यमंत्री 70 फीट के रावण का दहन करेंगे. इसके अलावा अरगोड़ा मैदान, एचईसी के शहीद मैदान (शालीमार बाजार के पास), पोखरटोली मैदान, बिरसा मुंडा एयरपोर्ट (हुंडरू रावण दहन समिति), सिदरौल मैदान (जोड़ा मंदिर के सामने) के सामने नामकुम, टाटीसिल्वे के ईईएफ मैदान और तुपुदाना के बालसिरिंग मैदान में भी रावण दहन होता है. तुपुदाना में रावण दहन समिति की ओर से दशानन का पुतला बनाया और जलाया जाता है.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola