Live Updates

Jharkhand Breaking News Live: दुमका में कार में लगी आग, पाया गया काबू

Updated:
विज्ञापन

Jharkhand Breaking News Live Updates: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…

विज्ञापन

दुमका में कार में लगी आग, पाया गया काबू

दुमका नगर: शहर के दुधानी चौक के समीप स्थित श्री दुर्गा ऑटो सेंटर के सामने खड़ी कार में अचानक मंगलवार की रात आग लग गयी. देखते ही देखते कार पूरी तरह से आग की चपेट में आ गयी. स्थानीय लोगों की सूचना पर नगर थाना पुलिस और अग्निशमन वाहन मौके पर पहुंची. स्थानीय लोग और अग्निशमनकर्मियों के द्वारा आग पर काबू पाया गया. आग कैसे लगी, इसका पता नहीं चल पाया है. आशंका जतायी जा रही है कि शॉर्ट सर्किट से कार में आग लगी है.

गुमला में भीषण सड़क हादसा, 3 की मौत, दो दर्जन लोग घायल

गुमला : जिले के जारी थाना क्षेत्र स्थित जरडा गांव के समीप भीषण सड़क हादसा हुआ है. पिकअप वाहन के पलटने से तीन लोगों की मौत हो गयी, जबकि 29 लोग घायल हो गये हैं. बताया गया कि जारी की गोविंदपुर पंचायत स्थित सरंगाडीह गांव में शादी समारोह में शामिल होने डुमरी थाना के कटारी गांव से लोग आये हुए थे. शादी समारोह में शामिल होने के बाद वापस जा रहे थे. इस दौरान पिकअप वैन जरडा गांव के समीप सड़क किनारे लगे सिग्नल बोर्ड को धक्का मारा. जिसके बाद गाड़ी तीन बार पलट गयी.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिले केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा

सरायकेला : राष्ट्रपति भवन में मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से जनजाति मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने मुलाकात किये. इस दौरान जनजातीय क्षेत्रों में विकास संबंधी मुद्दे एवं जून में आयोजित होने वाले विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह के सम्मेलन पर चर्चा की. साथ ही अपने चार दिवसीय अंडोमन निकोबार द्वीपसमूह के प्रवास की भी जानकारी दी.

आसनसोल-वाराणसी ईएमयू ट्रेन से गिरकर एक युवक हुआ घायल

गोमो (धनबाद), बेंक्टेश शर्मा : अप आसनसोल-वाराणसी ईएमयू से मंगलवार को निमियाघाट तथा पारसनाथ के बीच एक यात्री गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच, धनबाद भेजा दिया गया. जानकारी के अनुसार, पश्चिम बंगाल के कुल्टी निवासी घायल यात्री मनीष कुमार मंडल (20 वर्ष) अपने भाई साहिल मंडल के साथ इस ट्रेन में सफर कर रहा था. साहिल ने पुलिस को बताया कि मनीष कोच के दरवाजे पर खड़ा होकर सफर कर रहा था. इस दौरान मनीष चलती ट्रेन से गिर गया. घटना की सूचना पाते ही निमियाघाट में ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ के प्रधान आरक्षी एसपी बासुकी तथा आरक्षी दीपक कुमार तुरंत घटनास्थल पहुंचे. घटनास्थल पोल संख्या 212/11 के निकट की है. आरपीएफ जवानों ने घायल यात्री को डाउन गया-आसनसोल ईएमयू ट्रेन से लेकर गोमो पहुंचे. गोमो में ड्यूटी में तैनात आरपीएफ के सउनि प्रभात सिंह तथा राजकीय रेल पुलिस सउनि अजय कुमार जवानों के सहयोग से रेलवे स्वास्थ्य केंद्र (मुख्य) ले गये. चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद मनीष को बेहतर इलाज के लिए भाई साहिल के साथ एंबुलेंस से एसएनएमएमसीएच भेज दिया.

मनरेगा कर्मियों का पैदल मार्च बुंडू से रांची की ओर रवाना

Jharkhand Breaking News Live: दुमका में कार में लगी आग, पाया गया काबू

बुंडू : झारखंड प्रदेश के मनरेगा कर्मी स्थायीकरण समेत अन्य मांगों को लेकर भगवान बिरसा मुंडा के जन्मस्थली उलीहातू से राज भवन रांची तक तीन दिवसीय पदयात्रा के क्रम में दूसरे दिन मंगलवार को तमाड़ होते हुए बुंडू पहुंचे. बुंडू स्थित बिरसा चौक में रुक कर भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर माल्यार्पण की. पदयात्रा कर रहे मनरेगा कर्मियों ने जोर देकर कहा कि सरकार से आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे और अपना हक लेकर रहेंगे. यह सभी मनरेगा कर्मी पदयात्रा से शाम तक नामकुम पहुंचकर बुधवार को राजभवन मार्च के लिए बड़ी संख्या में रवाना होंगे. इस मौके पर झारखंड मनरेगा कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष जॉन पीटर बागे, रांची जिला मनरेगा कर्मचारी संघ के अध्यक्ष संजय प्रमाणिक, जिला कोषाध्यक्ष जितेंद्र कुमार, आशु सेठ, पीतांबर मुंडा, बलराम महतो, भगीरथ महतो, पूर्ण चंद्र सिंह मुंडा, अजय महतो के अलावा सैकड़ों की संख्या में मनरेगा कर्मी पदयात्रा में शामिल थे.

सरायकेला महिला कॉलेज की एनएसएस यूनिट का स्पेशल कैंप संपन्न

Jharkhand Breaking News Live: दुमका में कार में लगी आग, पाया गया काबू

सरायकेला : महिला महाविद्यालय, सरायकेला की एनएसएस इकाई की ओर से छोटा टांगरानी गांव में सात दिवसीय स्पेशल कैंप संपन्न हुआ. महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ स्पार्कलिन देई के नेतृत्व में छोटा टांगरानी गांव में सात दिनों के दौरान स्पेशल कैंप के अलग- अलग विषयों पर लोगों को जागरूक किया गया. स्पेशल कैंप के अंतिम दिन मिलेट्स यानी मोटा अनाज के उत्पादन एवं उपयोग पर जोर देते हुए लोगों को जागरूक किया गया. साथ ही मिलेट्स से होने वाले लाभ के संबंध में बताया गया. कहा कि मोटा अनाज को पोषक तत्वों का भंडार माना जाता है. इसमें बीटा-कैरोटीन, नाइयासिन, विटामिन-बी6, फोलिक एसिड, पोटेशियम, मैग्नीशियम, जस्ता आदि से भरपूर इन अनाजों को सुपरफूड भी कहा जाता है. ज्वार, बाजरा, रागी (मड़ुआ), मक्का, जौ, कोदो, सामा, बाजरा, सांवा, लघु धान्य या कुटकी, कांगनी और चीना जैसे अनाज मिलेट्स यानी मोटा अनाज होते हैं. इनके सेवन से हमारी सेहत को कई तरह के फायदे होते हैं. इस दौरान प्राचार्य ने लोगों से मोटे अनाज की खेती करने के लिये भी प्रोत्साहित किया. इस दौरान कॉलेज के शिक्षक व एनएसएस यूनिट के स्वयं सेविकाओं ने भी रैली निकाल कर लोगों को जागरूक किया. कार्यक्रम में प्रोग्राम ऑफिसर प्रो चंपा पॉल, भूगोल विभाग की प्रो प्रेमा नूतन गिरी, इतिहास विभाग के शिक्षक चंद्रशेखर राय, हिंदी विभाग की शिक्षिका स्वेतलता आदि उपस्थित रहे.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola