ePaper

PHOTOS: जल्द चलेगी यूपी की राजधानी लखनऊ से दिल्ली, बनारस और गोरखपुर के बीच Jansadharan Train, जानें पूरी डिटेल

Updated at : 13 Oct 2023 11:11 PM (IST)
विज्ञापन
PHOTOS: जल्द चलेगी यूपी की राजधानी लखनऊ से दिल्ली, बनारस और गोरखपुर के बीच Jansadharan Train, जानें पूरी डिटेल

Indian Railways: भारतीय रेलवे जल्द ही लखनऊ से दिल्ली, बनारस और गोरखपुर के बीच तीन जनसाधारण एक्सप्रेस ट्रेनें चलाने जा रहा है. चलिए जानते हैं विस्तार से.

विज्ञापन
undefined

Indian Railways: भारतीय रेलवे आए दिन जनता के नए-नए ट्रेन लॉन्च कर रही है. ऐसे में बहुत जल्द ही लखनऊ से दिल्ली, बनारस और गोरखपुर के बीच तीन जनसाधारण एक्सप्रेस ट्रेनें चलाया जाएगा. चलिए जानते हैं विस्तार से.

undefined

दरअसल यात्रियों को ध्यान में रखते हुए जनसाधारण एक्सप्रेस ट्रेनें स्लीपर व जनरल क्लास में चलाया जाएगा. ताकि कम किराये में यात्री सफर कर सकें. सूत्रों की माने तो रेलवे बोर्ड दीपावली से पहले इन ट्रेनों की घोषणा कर सकती है.

Also Read: PHOTOS: राजधानी लखनऊ के इन मार्केट्स में मात्र 10 रुपये से शुरू होती है शॉपिंग, फॉरेनर्स भी करते हैं खरीदारी
undefined

बता दें कि घोषणा करने से पहले रेलवे के अधिकारियों ने ट्रेनों के लिए समय सारणी और किराये को लेकर विचार-विमर्श शुरू कर दिए हैं. लखनऊ से तीन रेलखंड पर यात्रियों का दबाव काफी अधिक रहता है. इन रूटों पर इस समय चल रही ट्रेनों में सीटों को लेकर काफी किल्लत रहती है. फिलहाल रेलवे इन तीन रूटों को चिन्हित करते हुए जनसाधारण ट्रेन चलाने का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेज दिया है.

undefined

बताते चलें कि जल्द ही जनसाधारण ट्रेन यात्रियों की मांग को ध्यान में रखते हुए पटरी पर उतारा जाएगा, जिसकी तैयारियां की जा रही हैं. बताया जा रहा है कि लखनऊ के हिस्से तीन जनसाधारण ट्रेनें आ सकती हैं, जिसमें लखनऊ से दिल्ली, लखनऊ से गोरखपुर और लखनऊ से वाराणसी रूट पर ट्रेन चलेगी.

Also Read: Hindu Temples: ये हैं पाकिस्तान के 3 प्रसिद्ध हिंदू मंदिर, आपने देखा क्या?
विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Shweta Pandey is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola