ePaper

PHOTOS: राजधानी लखनऊ के इन मार्केट्स में मात्र 10 रुपये से शुरू होती है शॉपिंग, फॉरेनर्स भी करते हैं खरीदारी

Updated at : 13 Oct 2023 4:20 PM (IST)
विज्ञापन
PHOTOS: राजधानी लखनऊ के इन मार्केट्स में मात्र 10 रुपये से शुरू होती है शॉपिंग, फॉरेनर्स भी करते हैं खरीदारी

Lucknow Cheapest Market: हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे नवाबों के शहर लखनऊ में शॉपिंग करने के लिए सस्ता बाजार के बारे में. जहां न केवल स्थानीय लोग जाते हैं बल्कि विदेश से घूमने आए पर्यटक भी कपड़े खरीदते हुए दिख जाएंगे. चलिए जानते हैं.

विज्ञापन
undefined

Lucknow Cheapest Market: यूपी की राजधानी लखनऊ में घूमने और मार्केट करने के लिए एक से बढ़कर एक जगहें हैं. हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे नवाबों के शहर लखनऊ में शॉपिंग करने के लिए सस्ता बाजार के बारे में. जहां न केवल स्थानीय लोग जाते हैं बल्कि विदेश से घूमने आए पर्यटक भी कपड़े खरीदते हुए दिख जाएंगे. चलिए जानते हैं.

undefined

आलमबाग

लखनऊ के आलमबाग मार्केट में सबसे सस्ता सामान मिलता है. यहां पर झुमकी, बाली, हार, चूड़ियां, कपड़े आदि सामान मात्र 10 रुपये से शुरू होते हैं. आप 1000 हजार रुपये में थैला भरकर सामान खरीद सकते हैं.

undefined

भूतनाथ

नवाबों का शहर लखनऊ में भूतनाथ मार्केट है. यहां आपको कपड़े, फल, रसोई के बर्तन, फूल सब कुछ सस्ता में मिल जाएगा. भूतनाथ में मात्र 50 रुपये सामान मिलना शुरू हो जाता है.

undefined

अमीनाबाद

लखनऊ में खरीदारी के लिए सबसे सस्ता और अच्छा मार्केट अमीनाबाद है. यहां पर चिकनकारी कपड़े, बच्चों के लिए कपड़े, साड़ी, बेडशीट, जूते, लहंगा और बर्तन सब कुछ एक हजार के अंदर खरीद सकते हैं.

Also Read: PHOTOS: ये हैं भारत का ‘मिनी इजरायल’, जहां घूमने के लिए सबसे अधिक आते हैं यहूदी, देखें तस्वीरें
undefined

हज़रतगंज

लखनऊ के हजरतगंज में सबसे अच्छा सामान मिलता है. यह मार्केट महिलाओं के लिए है. कपड़ा, साड़ी, हैंडबैग और सैंडल बेचे जाते हैं. इस बाजार को लवलेन मार्केट के नाम से भी जाना जाता है.

undefined

चौक

लखनऊ का चौक मार्केट में कपड़े, गहने, इत्र, खिलौने, सूखे मेवे, ताजे फल, बैग के लिए काफी मशहूर है. यहां पर आपको सब कुछ कम दाम में मिल जाएंगे.

Also Read: PHOTOS: ये हैं कानपुर के सबसे सस्ता मार्केट, जहां मात्र 100 रुपये मिल जाएंगे ब्रांडेड कपड़े
undefined

नखास

लखनऊ के नखास मार्केट में कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक्स, गहने, हस्तशिल्प, लकड़ी के घर की सजावट, वॉल पेंटिंग, कम कीमतों पर बेचे जाते हैं. यहां कम दम में अच्छा सामन मिल जाएगा.

undefined

कपूरथला

लखनऊ का सबसे सस्ता बाजार कपूरथला है. यहां आपको चिकनकारी कपडे, कुर्ता, साड़ी मात्र 100 रुपये में मिल जाएगा. ये मार्केट नवाबों के शहर का सबसे सस्ता बाजारों में से एक है.

Also Read: Hindu Temples: ये हैं पाकिस्तान के 3 प्रसिद्ध हिंदू मंदिर, आपने देखा क्या?
विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Shweta Pandey is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola