Jagannath Rath Yatra 2023: आज निकलेगी जगन्नाथ भगवान की रथ यात्रा, जानें इसका समय और महत्व

Published by : Shaurya Punj Updated At : 20 Jun 2023 6:40 AM

विज्ञापन

Jagannath Rath Yatra 2023: सनातन धर्म में भगवान जगन्नाथ का विशेष महत्व है. आज 20 जून से जगन्नाथ रथ यात्रा की शुरुआत हो रही है. रथ यात्रा के शुरू होने से पहले भी कुछ परम्परा निभाई जाती है, जिसकी शुरुआत ज्येष्ठ माह की पूर्णिमा तिथि से ही हो जाती है.

विज्ञापन

Jagannath Rath Yatra 2023:   इस साल आज 20 जून से जगन्नाथ रथ यात्रा की शुरुआत हो रही है. रथ यात्रा के शुरू होने से पहले भी कुछ परम्परा निभाई जाती है, जिसकी शुरुआत ज्येष्ठ माह की पूर्णिमा तिथि से ही हो जाती है. इस दिन जगन्नाथ मंदिर में भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा और बड़े भाई बलराम को स्नान कराया गया.  रथ यात्रा में भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए देश विदेश से लोग पुरी एकत्रित होने के लिए आते हैं. आइए जानते हैं, आज कैसे निकाली जाएगी भव्य रथ यात्रा, समय और महत्व?

आज निकाली जाएगी रथ यात्रा 2023?

आषाढ़ मास शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि प्रारंभ: 19 जून, सुबह 11 बजकर 25 मिनट से
आषाढ़ मास शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि समाप्त: 20 जून, दोपहर 01 बजकर 07 मिनट पर
भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा तिथि: 20 जून 2023, मंगलवार

भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा का महत्व

सनातन धर्म में भगवान जगन्नाथ का विशेष महत्व है. पुरी स्थित भगवान जगन्नाथ का मंदिर चार धामों में गिना जाता है. प्राचीन काल से चली आ रही रथयात्रा की परंपरा आज भी निभाई जा रही है. इस यात्रा में शामिल होने के लिए देश विदेश से बड़ी संख्या में भक्त आते हैं. मान्यता है कि जो भी भक्त भगवान जगन्नाथ की सच्चे मन से पूजा आराधना करते हैं. उनके सभी दुख दूर होते हैं और उनकी हर मनोकामना पूरी होती है.

कब से बनता है रथ?

रथ यात्रा के दौरान इस्तेमाल होने वाले रथ हर साल बनाए जाते हैं. बढ़ई ने अक्षय तृतीया के दिन रथों (रथ) का निर्माण शुरू किया. रथों को चमकीले रंगों से रंगा जाता है और सबसे ऊपर लाल, काले, पीले या हरे रंग की छतरियों से ढके होते हैं. भगवान जगन्नाथ लाल और पीले रंग का उपयोग करते हैं, भगवान बलराम लाल और हरे रंग का उपयोग करते हैं, जबकि सुभद्रा लाल और काले रंग का उपयोग करती हैं.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola