झारखंड: चक्रधरपुर रेल मंडल ने इन ट्रेनों के रूट बदले, इस तारीख को टाटा एर्नाकुलम व टाटा एक्सप्रेस रद्द

रेलवे ने 21, 24, 25 जनवरी को टाटा एर्नाकुलम, टाटा एक्सप्रेस का परिचालन चक्रधरपुर, राउरकेला, झारसुगुड़ा और बोबीली स्टेशनों के बीच रद्द कर दिया है. वाल्टेयर रेल मंडल के सिंगापुर रोड और रायगढ़ा स्टेशन पर रेलवे द्वारा किये जा रहे कार्यों के कारण छह एक्सप्रेस ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है.
जमशेदपुर: चक्रधरपुर रेल मंडल से गुजरनेवाली छह एक्सप्रेस ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा. वहीं, टाटा एर्नाकुलम एवं टाटा एक्सप्रेस का परिचालन 21, 24, 25 जनवरी को चक्रधरपुर, राउरकेला, झारसुगुड़ा और बोबीली स्टेशनों के बीच रद्द कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि वाल्टेयर रेल मंडल के सिंगापुर रोड और रायगढ़ा स्टेशन पर रेलवे द्वारा किये जा रहे कार्यों के कारण ये बदलाव किया गया है.
छह एक्सप्रेस ट्रेनों रूट बदला, इनका परिचालन रद्द
वाल्टेयर रेल मंडल के सिंगापुर रोड और रायगढ़ा स्टेशन पर रेलवे द्वारा किये जा रहे कार्यों के कारण चक्रधरपुर रेल मंडल से गुजरने वाली छह एक्सप्रेस ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाने का निर्णय लिया गया है. रेलवे ने 21, 24, 25 जनवरी को टाटा एर्नाकुलम, टाटा एक्सप्रेस का परिचालन चक्रधरपुर, राउरकेला, झारसुगुड़ा और बोबीली स्टेशनों के बीच रद्द कर दिया है.
इन ट्रेनों का बदला गया मार्ग
21 और 25 जनवरी को टाटा एर्नाकुलम एक्सप्रेस, 21 और 24 जनवरी को एर्नाकुलम टाटा एक्सप्रेस, 19 से 26 जनवरी तक हावड़ा जगदलपुर संबलेश्वरी एक्सप्रेस, 19 से 27 जनवरी तक जगदलपुर हावड़ा संबलेश्वरी एक्सप्रेस, 19 से 26 जनवरी तक राउरकेला जगदलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस, 20 से 27 जनवरी तक जगदलपुर राउरकेला इंटरसिटी एक्सप्रेस का रूट बदला गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Guru Swarup Mishra
मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




