PHOTO: लेडीज बोगी में महिला से ज्यादा पुरुष, दिव्यांगजनों के कंपार्टमेंट में बेधड़क यात्रा कर रहे आमजन

Updated at : 11 Jun 2023 2:06 PM (IST)
विज्ञापन
PHOTO: लेडीज बोगी में महिला से ज्यादा पुरुष, दिव्यांगजनों के कंपार्टमेंट में बेधड़क यात्रा कर रहे आमजन

भारतीय रेलवे ने महिलाओं और दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए उनके लिए अलग से ट्रेन में बोगी की व्यवस्था की है. महिला बोगी और दिव्यांगजन कंपार्टमेंट. महिला बोगी में पुरुषों का प्रवेश वर्जित है. लेकिन, झारखंड की ट्रेनों में इस नियम का पालन नहीं होता. बेधड़क लोग यात्रा कर रहे हैं.

विज्ञापन
undefined

महिलाओं और दिव्यांगजनों को रेल यात्रा करने में दिक्कत नहीं हो, इसके लिए भारतीय रेलवे ने ट्रेनों में महिला और दिव्यांगजन कंपार्टमेंट बनाये हैं. महिला कंपार्टमेंट में पुरुषों का प्रवेश वर्जित है. लेकिन, झारखंड की ट्रेन में इस नियम का पालन नहीं होता.

undefined

धनबाद-रांची-दुमका ट्रेन की इन तस्वीरों में साफ दिख रहा है कि महिला बोगी में पुरुष यात्री बेखौफ यात्रा कर रहे हैं. इन्हें रोकने-टोकने वाला कोई नहीं है. हालांकि, महिला बोगी में यात्रा करने वाले पुरुष यात्रियों से जुर्माना वसूलने का प्रावधान है.

undefined

धनबाद-रांची-दुमका ट्रेन में पुरुष यात्री गेट पर खड़े हैं. खिड़की के पास देखेंगे, तो ट्रेन के अंदर जो यात्री हैं, उसमें एक-दो महिलाएं होंगी, बाकी सब पुरुष हैं. यह नियम के विपरीत है.

undefined

दिव्यांगजनों के लिए भी ट्रेनों में एक अलग कोच की व्यवस्था भारतीय रेलवे की ओर से की गयी है, ताकि उन्हें कोई परेशानी न हो. इस बोगी में भी आम लोगों को यात्रा करते हुए देखा जा सकता है. इस ट्रेन के गेट पर खड़े व्यक्ति में कोई दिव्यांगता नजर नहीं आती.

undefined

ट्रेन के दिव्यांगों के लिए आरक्षित डिब्बे के पास कुछ युवा दिख रहे हैं. ये भी दिव्यांग नहीं हैं. इनमें से कोई इस ट्रेन से उतरा है, तो कोई उस पर चढ़ने का इंतजार कर रहा है. जब ट्रेन खुलेगी, तब ये लोग इस डिब्बे में सवार हो जायेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola