ePaper

भारतीय सेना ने 8 पाकिस्तानी मिसाइल को किया नाकाम, हमास स्टाइल में किया था हमला

Updated at : 08 May 2025 11:01 PM (IST)
विज्ञापन
India Pakistan War

India Pakistan War

India Pakistan War: भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच भारतीय सेना ने आठ पाकिस्तानी मिसाइलों को सफलतापूर्वक नाकाम किया. हमास स्टाइल हमलों और ड्रोन हमलों का जवाब देते हुए भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया. नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी में नागरिक हताहत हुए. भारत ने संयमित प्रतिक्रिया दी और तनाव न बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराई.

विज्ञापन

India Pakistan War: भारत-पाकिस्तान में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय सेना ने पाकिस्तान की ओर से किए गए मिसाइल हमलों को नाकाम कर दिया है. रक्षा सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि पाकिस्तान ने सतवारी, सांबा, आरएस पुरा और अरनिया पर कुल आठ मिसाइलें दागीं, जिन्हें भारतीय वायु रक्षा इकाइयों ने हवा में सफलतापूर्वक काम तमाम कर दिया. रक्षा सूत्रों के अनुसार, जम्मू के ऊपर का पाकिस्तान की ओर से हमास स्टाइल में मिसाइल से हमला किया गया था. उन्होंने कि मिसाइल का यह हमला ठीक वैसा ही था, जैसे हमास की ओर से इजराइल पर सस्ते रॉकेट दागे जाते हैं. उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी सेना एक आतंकी संगठन की तरह व्यवहार कर रही है. जानकारी के मुताबिक, पिछले महीने आईएसआई और हमास के बीच पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर (PoJK) में मुलाकात भी हुई थी.

भारतीय वायु रक्षा की सक्रियता

भारतीय वायु रक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में एक पाकिस्तानी ड्रोन को रोका, जिसके बाद विस्फोट की आवाज सुनी गई. इसी तरह जैसलमेर में भी ड्रोन को रोका गया, जहां धमाके और आसमान में चमक देखी गई. राजस्थान के बीकानेर और पंजाब के जालंधर में पूर्ण ब्लैकआउट लागू कर दिया गया है. किश्तवाड़, अखनूर, सांबा, जम्मू, अमृतसर और जालंधर में भी ब्लैकआउट की स्थिति है.

पाकिस्तान ने बढ़ाया तनाव

पाकिस्तान ने गुरुवार को जम्मू में बमबारी की, जिससे भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव और बढ़ गया. भारतीय वायु रक्षा तोपों ने जवाबी गोलीबारी की. इससे पहले भारत ने पहलगाम आतंकी हमले का जवाब “ऑपरेशन सिंदूर” के तहत दिया था, जिसमें पाकिस्तान और PoJK में आतंकी ढांचे को निशाना बनाया गया था.

विदेश सचिव विक्रम मिस्री का बयान

गुरुवार को एक मीडिया ब्रीफिंग में विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा कि पाकिस्तान की आक्रामकता का उचित और संयमित जवाब दिया जा रहा है. उन्होंने बताया कि 22 अप्रैल को पाकिस्तान ने तनाव की शुरुआत की थी और भारत ने केवल जवाबी कार्रवाई की है. मिस्री ने स्पष्ट किया कि भारत की कार्रवाई केवल आतंकवादी शिविरों तक सीमित थी और किसी नागरिक या सैन्य ठिकाने को निशाना नहीं बनाया गया.

पाकिस्तान का ड्रोन और मिसाइल हमला

रक्षा मंत्रालय के बयान के अनुसार, 7 मई की रात को पाकिस्तान ने ड्रोन और मिसाइलों का इस्तेमाल करते हुए अवंतीपुरा, श्रीनगर, जम्मू, पठानकोट, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, आदमपुर, भटिंडा, चंडीगढ़, नल, फलौदी, उत्तरलाई और भुज सहित भारत के उत्तरी और पश्चिमी क्षेत्रों में सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की. इन सभी हमलों को भारतीय एकीकृत काउंटर यूएएस ग्रिड और एयर डिफेंस सिस्टम द्वारा विफल कर दिया गया.

भारत की जवाबी कार्रवाई

बयान में बताया गया कि आज सुबह भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान में कई स्थानों पर एयर डिफेंस रडार और प्रणालियों को निशाना बनाया. विश्वसनीय जानकारी के अनुसार, लाहौर में एक एयर डिफेंस सिस्टम को निष्क्रिय कर दिया गया है. भारत की यह प्रतिक्रिया समान तीव्रता और सटीकता के साथ की गई है.

नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी गोलीबारी

पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा, बारामुल्ला, उरी, पुंछ, मेंढर और राजौरी सेक्टरों में मोर्टार और भारी तोपों का उपयोग कर नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी की तीव्रता बढ़ा दी है. इस अकारण गोलीबारी में तीन महिलाओं और पांच बच्चों सहित कुल 16 निर्दोष नागरिकों की जान चली गई.

इसे भी पढ़ें: आतंकवाद के सामने कभी चुप नहीं रहेगा भारत, ऑपरेशन सिंदूर पर बोले मुकेश अंबानी

भारत की स्थिति: तनाव न बढ़ाने की प्रतिबद्धता

रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि पाकिस्तान की ओर से हो रही गोलीबारी का जवाब देने के लिए भारत मजबूर है. हालांकि, भारतीय सशस्त्र बल तनाव न बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हैं, यह तभी संभव है जब पाकिस्तानी सेना भी इसका सम्मान करे.

इसे भी पढ़ें: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने जयशंकर से की बात, भारत को दिया समर्थन

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola