IND vs BAN Match LIVE Streaming : कब, कहां और कैसे देखें भारत बनाम बांग्लादेश का विश्व कप मैच? जानें हर डीटेल

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 19 Oct 2023 1:58 PM

विज्ञापन

India vs Bangladesh World Cup Live Streaming - टीम इंडिया ने अब तक वर्ल्ड कप में खेले गए सभी मैचों में जीत हासिल की है. पिछले चार वनडे मुकाबलों में भारत को बांग्लादेश से तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. इस बात को ध्यान में रखते हुए टीम इंडिया बांग्लादेश को हल्के में आंकने की गलती नहीं करेगी

विज्ञापन

IND vs BAN Match LIVE Match Streaming : आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 (ICC World Cup 2023) के मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम आज बांग्लादेश के खिलाफ (India vs Bangladesh) मैदान पर है. विश्व कप का यह महत्वपूर्ण मैच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) की पिच पर खेला जा रहा है. मेन इन ब्लू (Men In Blue) यानी टीम इंडिया ने अब तक शानदार खेल दिखाते हुए वर्ल्ड कप में खेले गए सभी मैचों में जीत हासिल की है. इसकी सबसे हालिया जीत शनिवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान (India Vs Pakistan Match Result) के खिलाफ हासिल की. आज होने वाले इस मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी. भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में अब तक बेशक तीन जीत के साथ अंक तालिका में सबसे ऊपर हो, लेकिन पिछले चार वनडे मुकाबलों में भारत को बांग्लादेश से तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. इस बात को ध्यान में रखते हुए टीम इंडिया बांग्लादेश को हल्के में आंकने की गलती नहीं करेगी. आप इस मैच को कब, कहां और कैसे देख सकते हैं, इसके साथ ही आइए जानें इस मैच के बारे में खास बातें-

IND vs BAN ODI World Cup 2023 Match Timing

भारत बनाम बांग्लादेश विश्व कप 2023 मैच कब शुरू होगा?

भारत बनाम बांग्लादेश की टीमों के बीच यह मैच गुरुवार को भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे से शुरू होगा.

Also Read: Google Drive को लेकर नये साल से बदलने जा रहा यह नियम, जानिए आप भी

IND vs BAN ODI World Cup 2023 Match Live Telecast

IND vs BAN वर्ल्ड कप 2023 के 17वें मैच का लाइव टेलीकास्ट कहां देखें ?

India vs Bangladesh वर्ल्ड कप 2023 का 17वां मैच आप टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न नेटवर्क्स के साथ डीडी स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं.

IND vs BAN ODI World Cup 2023 Match Live Streaming

IND vs BAN वर्ल्ड कप 2023 के 17वें मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देख सकते हैं ?

भारत बनाम बांग्लादेश वर्ल्ड कप 2023 के 17वें मैच का लुत्फ आप ऑनलाइन डिज्नी प्लस हॉटस्टार ऐप पर बिल्कुल फ्री में उठा सकते हैं. वहीं, इस मुकाबले के लाइव स्कोर और इससे जुड़ी हर खबर को आप प्रभात खबर डॉट कॉम के स्पोर्ट्स पेज पर भी पढ़ सकते हैं.

Also Read: YouTube Shorts से आप भी कमा सकते हैं पैसे; जानें कैसे

India vs Bangladesh head to head record in ODI

भारत बनाम बांग्लादेश का रिकॉर्ड

दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 40 वनडे मैच खेले जा चुके हैं. इनमें बांग्लादेश की टीम जहां 8 मैच जीतने में सफल रही है, वहीं भारत ने कुल 31 मुकाबले जीते हैं, जबकि 1 वनडे मैच बेनतीजा रहा.

India vs Bangladesh Playing XI

भारत बनाम बांग्लादेश प्लेइंग XI

भारत की प्लेइंग XI

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जड़ेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, जसप्रित बुमराह, मोहम्मद सिराज

बांग्लादेश की प्लेइंग XI

लिट्टन दास, तंजीद हसन, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), मेहदी हसन मिराज, तौहीद हृदोय, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), महमूदुल्लाह, नसुम अहमद, हसन महमूद, मुस्तफिजुर रहमान, शोरफुल इस्लाम

IND vs BAN वर्ल्ड कप 2023 के 17वें मैच का लाइव टेलीकास्ट कहां देखें ?

India vs Bangladesh वर्ल्ड कप 2023 का 17वां मैच आप टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न नेटवर्क्स के साथ डीडी स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं.

IND vs BAN वर्ल्ड कप 2023 के 17वें मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देख सकते हैं ?

भारत बनाम बांग्लादेश वर्ल्ड कप 2023 के 17वें मैच का लुत्फ आप ऑनलाइन डिज्नी प्लस हॉटस्टार ऐप पर बिल्कुल फ्री में उठा सकते हैं. वहीं, इस मुकाबले के लाइव स्कोर और इससे जुड़ी हर खबर को आप प्रभात खबर डॉट कॉम के स्पोर्ट्स पेज पर भी पढ़ सकते हैं.

Also Read: WhatsApp को मिला नया इंटरफेस, अब एक साथ होगी चैटिंग और वीडियो कॉलिंग

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola