ePaper

पश्चिम बंगाल :हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी पर बोली ममता बनर्जी,भाजपा चुनाव जीतने के लिए सभी को डाल रही है जेल में

Updated at : 01 Feb 2024 2:49 PM (IST)
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल :हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी पर बोली ममता बनर्जी,भाजपा चुनाव जीतने के लिए सभी को डाल रही है जेल में

ईडी और सीबीआई का खेल सिर्फ लोकसभा चुनाव तक ही चलेगा.भाजपा की सरकार के जाने का वक्त आ गया है. भाजपा चाहे कुछ भी करें दिल्ली में इस बार सरकार हम ही बनाएंगे. 2024 के लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा का सफाया कर देगी .

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Chief Minister Mamata Banerjee) ने नदिया के शांतिपुर में प्रशासनिक सभा के दौरान झारखंड में अपने समकक्ष हेमंत सोरेन को कथित भूमि घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा गिरफ्तार किए जाने के एक दिन बाद आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव जीतने के लिए विपक्षी नेताओं को जेल में डाल रही है. हेमंत सोरेन को गिरफ्तार कराने के पीछे भाजपा की बड़ी साजिश है. गौरतलब है कि कल हेमंत सोरेन से कई घंटों की पूछताछ के बाद ईडी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था. भाजपा का ईडी और सीबीआई का खेल सिर्फ लोकसभा चुनाव तक ही चलेगा. भाजपा की सरकार के जाने का वक्त आ गया है. भाजपा चाहे कुछ भी करें दिल्ली में इस बार सरकार हम ही बनाएंगे. 2024 के लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा का सफाया कर देगी .

मुझे जेल में डाल दिया जाए तो भी मैं इससे बाहर आ जाउंगी : ममता बनर्जी

ममता बनर्जी ने नादिया जिले के शांतिपुर में एक सार्वजनिक वितरण कार्यक्रम के दौरान कहा कि अगर उन्हें सलाखों के पीछे भी डाल दिया जाए तो भी वह इससे बाहर आ जाएंगी. उन्होंने कहा, भाजपा चुनाव जीतने के लिए सबको जेल में डाल रही है. मुख्यमंत्री ने दोहराया कि उनकी पार्टी राज्य में आगामी लोकसभा चुनावों के लिए कांग्रेस के साथ गठबंधन बनाने के लिए उत्सुक थी लेकिन उसने उनके प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया. ममता बनर्जी ने कहा,”हम गठबंधन चाहते थे लेकिन कांग्रेस इसके लिए तैयार नहीं हुई. उन्होंने चुनाव में भाजपा की मदद के लिए मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के साथ हाथ मिलाया है.

Also Read: पश्चिम बंगाल : बुनकर ने रेशम की साड़ी पर उकेरी ममता बनर्जी की तस्वीर
कोयला और गाय तस्करी को लेकर बीएसएफ और बीजेपी पर किया पलटवार

इस बीच मुख्यमंत्री ममता ने कोयला और गाय तस्करी को लेकर बीएसएफ और बीजेपी पर पलटवार किया है. उन्होंने कहा, ”गौ तस्करी, कोयला तस्करी जो कुछ भी हो रहा है वह तृणमूल के नाम पर हो रहा है. सीमा पार से गायों की तस्करी की जा रही है. वहां बीएसएफ का पहरा है. तृणमूल नेता अनुव्रत मंडल गाय तस्करी मामले में अभी भी जेल में हैं. उनकी बेटी सुकन्या को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. कोयला तस्करी मामले में तृणमूल के अखिल भारतीय महासचिव अभिषेक बनर्जी से ईडी कई बार पूछताछ कर चुकी है. अभिषेक की पत्नी रुजिरा बनर्जी से भी केंद्रीय जांच एजेंसी ने पूछताछ की.

Also Read: Mamata Banerjee : अभिषेक बनर्जी गए दिल्ली, बकाया फंड को लेकर 2 फरवरी से धरने पर बैठेंगी ममता बनर्जी

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola