Agra News: बहू पर थी ससुर की बुरी नजर, न्याय मांगने थाने पहुंची तो पति का कारनामा देख पुलिस भी हो गई दंग

Published at :06 Jan 2022 5:57 PM (IST)
विज्ञापन
Agra News: बहू पर थी ससुर की बुरी नजर, न्याय मांगने थाने पहुंची तो पति का कारनामा देख पुलिस भी हो गई दंग

महिला ने जब अपने परिजनों को इसके बारे में जानकारी दी तो परिजनों ने थाने में पति और ससुर के खिलाफ शिकायत दी. इसके बाद पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया और उसके मोबाइल से वीडियो भी बरामद कर लिया. अब पुलिस ससुर की तलाश में लगी है.

विज्ञापन

Agra News: जिले के एतमादुद्दौला क्षेत्र के एक कलयुगी पति ने अपनी पत्नी का ही नहाते हुए वीडियो बना लिया. इसके बारे में पत्नी को जानकारी भी नहीं थी. महिला का ससुर भी उससे कई बार छेड़छाड़ कर चुका है. महिला ने जब अपने परिजनों को इसके बारे में जानकारी दी तो परिजनों ने थाने में पति और ससुर के खिलाफ शिकायत दी. इसके बाद पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया और उसके मोबाइल से वीडियो भी बरामद कर लिया. अब पुलिस ससुर की तलाश में लगी है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना एतमादुद्दौला क्षेत्र के टेढ़ी बगिया में रहने वाली एक युवती की शादी करीब नौ महीने पहले एतमादुद्दौला के एक युवक से हुई थी. महिला का आरोप है कि शादी के कुछ महीने बाद तक तो सबकुछ सही था लेकिन कुछ समय बाद उसका ससुर उस पर गंदी नजर रखने लगा. जब भी मौका मिलता वह उसके साथ छेड़छाड़ करने लगता था. कई बार ससुर ने महिला को गलत नियत से दबोच भी लिया लेकिन समाज में परिवार की बेइज्जती के डर से युवती चुप रही. जब ससुर ने कई बार युवती के साथ गलत काम करने का प्रयास किया तो युवती ने आजिज आकर अपने पति को इसके बारे में बताया लेकिन उसने इस बात को यूं ही टाल दिया.

पति के न सुनने पर युवती ने अपने परिजनों से अपने ससुर के बारे में शिकायत की तो परिजन युवती को लेकर थाने पहुंच गए. युवती की शिकायत के आधार पर पुलिस ने उसके पति को गिरफ्तार कर लिया. जब पुलिस ने युवती के पति का मोबाइल चेक किया तो वह दंग रह गए क्योंकि उसके मोबाइल में पत्नी का नहाते हुए छिपकर बनाया हुआ वीडियो था. इसके बारे युवती को भी नहीं पता था. हालांकि, पुलिस अभी ससुर को तलाशने में जुटी हुई है.

Also Read: Kanpur News: आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, बिहार से पंजाब जा रही बस पलटी, 43 यात्री घायल

रिपोर्ट : राघवेंद्र गहलोत

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola