HSSC CET Answer Key 2023: हरियाणा ग्रुप डी भर्ती परीक्षा की आंसर-की जारी, आपत्ति दर्ज करने का मौका आज शाम तक

Published by : Shaurya Punj Updated At : 13 Nov 2023 10:59 AM

विज्ञापन

HSSC CET Answer Key 2023: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने ग्रुप डी कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट की प्रोविजनल आंसर-की ऑफिशियल वेबसाइट hssc.gov.in पर जारी कर दी है.

विज्ञापन
  • हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने हरियाणा कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट ग्रुप डी सीईटी उत्तर कुंजी 2023 जारी कर दी है.

  • हरियाणा सीईटी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा आंसर-की ऐसे करें डाउनलोड

HSSC CET Answer Key 2023: हरियाणा ग्रुप डी कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट की प्रोविजनल आंसर की पर ऑब्जेक्शन उठाने का समय आज, 13 नवंबर तक है. आज शाम 5 बजे के बाद ऑब्जेक्शन विंडो बंद हो जाएगी. आपको बता दें हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने ग्रुप डी कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (HSSC Group D CET 2023) की प्रोविजनल आंसर-की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जारी कर दी गई है.

Also Read: BPSC TRE 2023: बिहार शिक्षक भर्ती के दूसरे चरण मे बढ़ी रिक्तियां, अब इतने लाख शिक्षकों की होगी बहाली

एग्जाम में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे पोर्टल पर जाकर इसे डाउनलोड कर लें. इसके लिए अभ्यर्थियों को प्रति प्रश्न 100 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा. इसके बाद ही वे आंसर-की पर ऑब्जेशन दर्ज करा सकेंगे.

HSSC Group D CET Answer Key 2023: ऐसे करें डाउनलोड

स्टेप 1: HSSC की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाएं.

स्टेप 2: होम पेज पर, ‘HSSC Group D CET Answer Key 2023’ लिंक पर क्लिक करें.

स्टेप 3: यहां जरूरी क्रेडेंशियल्स दर्ज करके लॉग इन करें.

स्टेप 4: आंसर-की स्क्रीन पर खुल जाएगी, इसे चेक करें.

स्टेप 5: आगे के लिए आंसर-की डाउनलोड करें और प्रिंटआउट ले लें.

NTA ने हरियाणा और चंडीगढ़ में स्थित 798 परीक्षा केंद्रों पर कुल 13,75,151 पंजीकृत उम्मीदवारों के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी. यह भर्ती अभियान राज्य में ग्रुप डी के 13,536 रिक्त पदों को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है. प्रोविजनल आंसर की के बाद उम्मीदवारों को आपत्तियां, यदि कोई हो, तो उसे दर्ज कराने का विकल्प मिलेगा. आयोग उम्मीदवारों के फीडबैक की समीक्षा करेगा और प्रोविजनल आंसर की तैयार की जाएगी.

HSSC CET Answer Key 2023: जल्द जारी होंगे परिणाम

हरियाणा सीईटी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा आंसर-की पर कैंडिडेट्स की ओर से आपत्तियां एकत्र करने के बाद इनकी जांच की जाएगी. एक्सपर्ट पैनल की ओर से इन ऑब्जेशन को परखा जाएगा. इसके बाद फाइनल आंसर-की और परिणाम जारी किए जाएंगे. संभव है कि जल्द ही नतीजों का एलान कर दिया जाए.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola