BPSC TRE 2023: बिहार शिक्षक भर्ती के दूसरे चरण मे बढ़ी रिक्तियां, अब इतने लाख शिक्षकों की होगी बहाली

Published by : Shaurya Punj Updated At : 13 Nov 2023 7:30 AM

विज्ञापन

BPSC TRE 2023: बिहार लोक सेवा आयोग की द्वितीय अध्यापक नियुक्ति परीक्षा के लिए सीटों की संख्या अब बढ़ाकर 1 लाख 22 हजार 286 कर दी गई है.

विज्ञापन

BPSC TRE 2023: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने चल रही शिक्षक भर्ती परीक्षा (बीपीएससी टीआरई 2023 चरण 2) के तहत एससी और एसटी कल्याण विभाग की 1,401 रिक्तियों को जोड़ने की घोषणा की है. उम्मीदवार इन नई जोड़ी गई रिक्तियों के लिए वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं.

कक्षा 1-5 पदों के लिए, पात्र उम्मीदवारों को CTET या BTET के पेपर 1 में उत्तीर्ण होना होगा. कक्षा 6 से 10 के लिए, उम्मीदवारों को एसटीईटी पेपर 1 उत्तीर्ण करना होगा और कक्षा 11 और 12 के लिए, उन्हें एसटीईटी पेपर 2 उत्तीर्ण करना होगा.

BPSC TRE 2023: कहां कितने पद पर बीपीएससी ने निकाली वैकेंसी

कक्षा एक से पांच: कुल 9431 (जेनरल: 4413, उर्दू: 4932, बांग्ला: 86)

कक्षा 9वीं से 10वीं के लिए : कुल 6682

कक्षा11वीं से 12वीं के लिए कुल 34150

BPSC TRE 2023: अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के अंतर्गत कुल 1401 पद

कक्षा एक से पांच तक के लिए कुल: 262

कक्षा छठी से 10वीं के लिए कुल : 277

11वीं से 12वीं के लिए कुल : 855

15 से 17 तक विलंब शुल्क

इससे पहले आयोग ने शिक्षा विभाग के 69 हजार 706 और पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के 916 शिक्षकों व प्रधानाध्यापकों के लिए विज्ञापन जारी किया था. इसके लिए पांच नवंबर से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया प्रारंभ है. 14 नवंबर तक बिना विलंब शुल्क तथा 15 से 17 तक विलंब शुल्क के साथ रजिस्ट्रेशन (BPSC Teacher Recruitment Registration) स्वीकार किया जाएगा.

पहले दिन 14 हजार ने किया आवेदन

धनतेरस के दिन दूसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गयी. पहले दिन 14 हजार अभ्यर्थियों ने फॉर्म भरा है. वहीं, पिछड़ा वर्ग और अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के अंतर्गत कुल 916 पदों के लिए पहले दिन 1300 फॉर्म भरे गये हैं. वहीं, अब तक फॉर्म भरने के लिए कुल 2.34 लाख अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है. वहीं, 1.70 लाख अभ्यर्थियों ने शुल्क जमा कर दिया है. कुल 69,706 पदों पर शिक्षकों की भर्ती होगी. साथ ही पिछड़ा वर्ग और अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के अंतर्गत कुल 916 पदों पर अध्यापकों की भर्ती होगी. दोनों मिला कर कुल 70,622 शिक्षकों की नियुक्ति होनी है. इसके लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पहले से ही जारी है. रजिस्ट्रेशन 14 नवंबर तक होगा. वहीं, आवेदन 25 नवंबर तक कर सकते हैं. बीपीएससी ने कहा है कि इसके बाद आवेदन की तिथि नहीं बढ़ायी जायेगी. बीपीएससी के अधिकारी ने कहा कि रजिस्ट्रेशन में बेसिक जानकारी मांगी गयी है. वहीं, आवेदन में सभी डॉक्यूमेंट की स्कैन कॉपी के साथ जानकारियां भरनी होंगी. परीक्षा सात से 10 दिसंबर तक होगी.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन