ePaper

Hrithik Roshan और सबा आजाद की शादी को लेकर आया नया अपडेट! जानें क्या कहा करीबी दोस्त ने

Updated at : 10 Mar 2022 2:23 PM (IST)
विज्ञापन
Hrithik Roshan और सबा आजाद की शादी को लेकर आया नया अपडेट! जानें क्या कहा करीबी दोस्त ने

इन दिनों लगातार ऋतिक रोशन और सबा आजाद खबरों में हैं. कभी सबा एक्टर के परिवार के साथ लंच करती है तो कभी ऋतिक उनकी पोस्ट पर कमेंट करते है. इन सबके बीच दोनों की शादी को लेकर अफवाह उड़ रही थी, जिसपर नया अपडेट आया है.

विज्ञापन

Hrithik Roshan Saba Azad Wedding rumours: ऋतिक रोशन और सबा आजाद का रिश्ता तब से सुर्खियां बटोर रहा हैं, जब से दोनों को एक रेस्तरां के बाहर देखा गया था. जिसके बाद से फैंस ने उन्हें बॉलीवुड का न्यू कपल बता दिया था. इन दिनों लगातार ऋतिक और सबा खबरों में हैं. कभी सबा एक्टर के परिवार के साथ लंच करती है तो कभी ऋतिक उनकी पोस्ट पर कमेंट करते है. इन सबके बीच दोनों की शादी को लेकर अफवाह उड़ रही थी, जिसपर नया अपडेट आया है.

दरअसल, ऋतिक रोशन और सबा आजाद दोनों में से किसी ने अपने रिश्ते पर बात नहीं की है. लेकिन दोनों का ऐसे खुले आम एक दूसरे के पोस्ट पर कमेंट करना और सबा का ऋतिक के परिवार से घुलना- मिलना फैंस के दिमाग में नये सवाल जगा रहा है. उनकी शादी को लेकर दोनों के एक करीबी दोस्त ने इंडिया टुडे संग बातचीत में कहा, दोनों ही एक-दूसरे को पसंद करते हैं.

‘ऋतिक और सबा साथ में हैं…’

आगे उस दोस्त ने कहा, ऋतिक के परिवार को सबा काफी पसंद आई हैं. ऋतिक की तरह ही उन्हें भी सबा के म्यूजिकल वर्क का काफी शौक है. हाल ही में, जब वह ऋतिक के घर गई, तो उन्होंने सिंगिंग सेशन किया, जिसका सबने आनंद लिया. ऋतिक और सबा निश्चित रूप से साथ हैं लेकिन दोनों में से कोई भी चीजों में जल्दबाजी नहीं करना चाहते.”

Also Read: The Kapil Sharma Show: अक्षय कुमार ने कपिल शर्मा को बताया ‘बेवफा’? इंटरनेट पर वायरल हो रहा ये वीडियो

रोशन फैमिली ने सबा के लिए भेजा था स्पेशल फूड

हाल ही में रोशन फैमिली ने सबा आजाद के लिए पिज्जा, पास्ता भेजा था. इसकी तसवीर सबा ने अपने इंस्टा स्टोरी पर लगाया था और राजेश रोशन की पत्नी कंचन रोशन, उनकी बेटी पश्मीना रोशन और ऋतिक की चचेरी बहन सुरनिका सोनी टैग कर धन्यवाद कहा था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola