The Kapil Sharma Show: अक्षय कुमार ने कपिल शर्मा को बताया 'बेवफा'? इंटरनेट पर वायरल हो रहा ये वीडियो
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Mar 2022 8:43 AM
कपिल शर्मा शो में अक्षय कुमार, जैकलीन फर्नांडिस, कृति सेनन और अरशद वारसी अपनी फिल्म बच्चन पांडे का प्रमोशन करने आएंगे. इस दौरान अक्षय औऱ कपिल दोनों ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया है.
The Kapil Sharma Show: द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show) के आने वाले एपिसोड में बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार आने वाले हैं. अक्षय जब भी शो पर आते है तब कपिल की टांग खिंचाई जमकर करते है. इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ. एक्टर ने कॉमेडी किंग को बेवफा बताया. इसके पीछे की वजह जानकर आपको हंसी आ जाएगी.
दरअसल, कपिल शर्मा शो में अक्षय कुमार, जैकलीन फर्नांडिस, कृति सेनन और अरशद वारसी अपनी फिल्म बच्चन पांडे का प्रमोशन करने आएंगे. इस दौरान अक्षय औऱ कपिल दोनों ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया है. वीडियो में अक्षय कहते हैं, “बेवफा, यानी धोखेबाज. सबकी लाइफ में होता है. अभी मेरी लाइफ में है, कपिल शर्मा, और आपकी? सारे बोलो बेवफा पर रील बनाइए. जोर से बोलो बेवफा.
https://www.instagram.com/p/Ca4KzHCFquI/
बता दें कि अक्षय कुमार की फिल्म बच्चन पांडे का एक गाना है जिसके बोल है सारे बोलो बेवफा. इस गाने को लेकर अक्षय फैंस को रील वीडियो बनाने के लिए कह रहे है. वीडियो पर रिएक्ट करते हुए एक यूजर ने कमेंट में लिखा, इस एपिसोड का इंतजार है. एक अन्य यूजर ने लिखा, अरे वाह. एक इंस्टा यूजर ने लिखा, मजा आएगा.
गौरतलब है कि हाल ही में कपिल शर्मा और अक्षय कुमार अनबन की खबरें आई थी. जिसके बाद कपिल ने इसपर चुप्पी तोड़ते हुए कहा था कि मैं मीडिया में अपने और अक्षय पाजी को लेकर आ रही खबरें पढ़ रहा था. मैंने पाजी से बात की है और यह सब सुलझ गया है, यह सिर्फ एक मिस कम्युनिकेशन था, सब ठीक है और बहुत जल्द हम बच्चन पांडे एपिसोड की शूटिंग के लिए मिल रहे हैं. वह मेरे बड़े भाई हैं और मुझसे कभी नाराज नहीं हो सकते धन्यवाद.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










