हॉलीवुड एक्टर जॉन क्यूसेक ने राहुल गांधी के 'भारत जोड़ो यात्रा' का किया समर्थन, ट्वीट कर कह दी ये बात

Updated at : 24 Sep 2022 1:09 PM (IST)
विज्ञापन
हॉलीवुड एक्टर जॉन क्यूसेक ने राहुल गांधी के 'भारत जोड़ो यात्रा' का किया समर्थन, ट्वीट कर कह दी ये बात

हॉलीवुड एक्टर जॉन क्यूसैक का लेटेस्ट ट्वीट सुर्खियों में है. एक्टर ने राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो' यात्रा का समर्थन किया. बता दें कि जॉन ‘सेरेंडिपिटी', ‘हाई फिडेलिटी', ‘कॉन एअर' जैसी मूवीज में काम कर चुके है.

विज्ञापन

Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) की शुरुआत हो चुकी है. राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के नेतृत्व में ये यात्रा ने कई लोगों को ध्यान खींचा है. इसमें एक नाम हॉलीवुड एक्टर का नाम जॉन क्यूसैक (John Cusack) भी है. जॉन ने इसे लेकर ट्वीट किया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

जानें जॉन क्यूसैक ने क्या कहा

जॉन क्यूसैक ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘‘भारतीय संसद के सदस्य राहुल गांधी केरल से कश्मीर की यात्रा कर रहे हैं.’ सोशल मीडिया पर एक व्यक्ति ने गांधी के अभियान का समर्थन करने के लिए जब उन्हें धन्यवाद दिया तो अभिनेता ने कहा, ‘‘हां हर जगह सभी फासीवाद विरोधियों को मेरा समर्थन है. जॉन क्यूसैक ‘सेरेंडिपिटी’, ‘हाई फिडेलिटी’, ‘कॉन एअर’ और ‘2012′ जैसी लोकप्रिय फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं. वह वैश्विक महत्व के कई मुद्दों पर सोशल मीडिया पर मुखर रहते हैं. इससे पहले अभिनेता ने नागरिकता संशोधन अधिनियम का विरोध करने वालों और किसान आंदोलन का भी समर्थन किया था.

भारत जोड़ो यात्रा

गौरतलब है कि कांग्रेस की 150 दिन चलने वाली भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत सात सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से हुई थी और यह 12 राज्यों तथा दो-केंद्र शासित प्रदेशों से होकर गुजरेगी. पार्टी ने राहुल समेत 119 नेताओं को “भारत यात्री” नाम दिया है जो कन्याकुमारी से पदयात्रा करते हुए कश्मीर तक जाएंगे. ये लोग कुल 3570 किलोमीटर को दूरी तय करेंगे.

Also Read: Emmy Awards 2022 Winners List: स्क्विड गेम के लिए इस अभिनेता को मिला बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड, विनर्स लिस्ट

जॉन क्यूसैक की फिल्में

जॉन क्यूसैक की पॉपुलर फिल्मों की बात करें तो इसमें मस्ट लव डॉग्स, दे रेवन, High Fidelity, Being John Malkovich, Say Anything, Grosse Pointe Blank, Better Off Dead जैसी फिल्में शामिल है. (भाषा इनपुट के साथ)

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola