हजारीबाग बस हादसा: आठ लोगों की मौत, 44 घायल, 15 की स्थिति बेहद गंभीर

Published by : Sameer Oraon Updated At : 19 Sep 2022 6:54 AM

विज्ञापन

हजारीबाग बस हादसा में अब तक 8 लोगों की मौत हो गयी है तो वहीं 44 घायलों का इलाज जारी है. इनमें से 15 लोगों की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है. सभी श्रद्धालु गिरिडीह से रांची रातू रोड गुरुद्वारा भजन कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे.

विज्ञापन

हजारीबाग: हजारीबाग-बगोदर रोड (एनएच-100) पर टाटीझरिया और दारू के बीच सेवाने नदी पुल से 52 सिख श्रद्धालुओं से भरी बस नीचे गिर गयी, जिसमें आठ की मौत हो गयी. 44 घायल यात्रियों में 15 की स्थिति गंभीर है. हादसा शनिवार की शाम 4.30 बजे हुआ. सभी श्रद्धालु गिरिडीह से रांची रातू रोड गुरुद्वारा भजन कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे. गिरिडीह से बस 1.30 बजे दोपहर रवाना हुई थी. तकनीकी खराबी के कारण बस अनियंत्रित हो गयी थी, जिससे हादसा हुआ. पुल से 30 फीट नीचे गिर जाने से बस के परखच्चे उड़ गये.

घायल यात्रियों को बस से निकालने में तीन घंटे लगे :

घायल यात्रियों को बस से निकालने में तीन घंटे लग गये. तीन यात्री बस में ही फंसे रह गये, जिन्हें गैस कटर से बस को काट कर निकाला गया. घटनास्थल पर ही पांच लोगों की मौत हो गयी थी, बाकी तीन यात्रियों की मौत अस्पताल ले जाते समय हुई. घायलों का इलाज हजारीबाग मेडिकल कॉलेज और निजी अस्पतालों में चल रहा है. स्थानीय लोगों की मदद से कई यात्रियों की जान बचायी गयी.

सीएम ने जताया शोक 

सीएम हेमंत सोरेन ने टाटीझरिया और दारू के बीच सेवाने नदी पुल से बस गिरने के कारण यात्रियों के हताहत होने पर शोक जताया. उन्होंने मृतकों के शोकाकुल परिवार के प्रति सहानुभूति जतायी है और कहा है कि जिला प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य किया गया है.

हजारीबाग झारखंड में सड़क हादसे में लोगों की मृत्यु की खबर से अत्यंत दुख हुआ. हादसे में परिजनों को खोनेवाले परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदनाएं. सभी पीड़ितों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं.

द्रौपदी मुर्मू, राष्ट्रपति

यह जानकर बहुत दुख हुआ है कि कई जिंदगी झारखंड के हजारीबाग जिले में हुए हादसे में चली गयी. मेरी संवेदना उन परिवारों के साथ है. प्रार्थना करता हूं कि जो लोग जख्मी हैं, वे जल्द से जल्द स्वस्थ हों.

नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola