Govatsa Dwadashi 2023: आज है गोवत्स द्वादशी, जानें डेट, शुभ मुहूर्त और इस दिन गाय-बछड़े की पूजा करने का महत्व

Updated:
विज्ञापन
Govatsa Dwadashi 2023: आज है गोवत्स द्वादशी, जानें डेट, शुभ मुहूर्त और इस दिन गाय-बछड़े की पूजा करने का महत्व

Govatsa Dwadashi 2023 Date: गोवत्स द्वादशी गौ माता और बछड़े को समर्पित है. गोवत्स द्वादशी का व्रत पुत्र प्राप्ति के लिए बहुत शुभ माना जाता है. गोवत्स द्वादशी भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि को है. इसे बछ बारस के नाम से भी जाना जाता है.

विज्ञापन
undefined
द्वादशी का दिन गौ माता और बछड़े को समर्पित

ज्योतिषाचार्य वेद प्रकाश शास्त्री ने बताया कि भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि को पहली बार कान्हा वन में गाय-बछड़े चराने गए थे. इसी वजह से गोवत्स द्वादशी का दिन गौ माता और बछड़े को समर्पित है, इस दिन इनकी पूजा करने से श्रीकृष्ण संतान की हर संकट से रक्षा करते हैं.

undefined
कब है गोवत्स द्वादशी

इस साल 11 सितंबर 2023 दिन सोमवार को गोवत्स द्वादशी मनाई जाएगी. इस दिन महिलाएं अपनी संतान की दीर्घायु एवं विपत्ति से उनकी रक्षा और खुशहाली के लिए यह व्रत रखती हैं. इस दिन अजा एकादशी व्रत का पारण भी किया जाता है.

undefined
पूजा के लिए शुभ समय

पंचांग के अनुसार, भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि 10 सितंबर 2023 को रात 9 बजकर 28 मिनट पर शुरू होगी और अगले दिन 11 सितंबर 2023 को रात 11 बजकर 52 मिनट पर इसका समापन होगा. इस दिन गाय-बछड़े की पूजा करने का शुभ समय सुबह 4 बजकर 32 मिनट से सुबह 6 बजकर 03 मिनट तक रहेगा.

undefined
द्वादशी की पूजा विधि

गोवत्स द्वादशी के दिन गाय की पूजा की जाती है, इसलिए व्रती को इस दिन गाय का दूध, दही या घी का प्रयोग नहीं करना चाहिए. गोवत्स द्वादशी के दिन व्रत रखकर सूर्योदय से पूर्व गाय और बछड़े को सजाएं. विधि अनुसार उनकी पूजा करें, नए वस्त्र ओढ़ाएं और अंकुरित मूंग, मोठ, बाजरा गाय-बछड़े को खिलाएं. आरती करें. व्रती इस दिन चावल, गेहूं न खाएं.

undefined
गोवत्स द्वादशी का महत्व

सनातन धर्म के अनुसार गौ माता में 33 देवी देवताओं का वास होता है. इस दिन गौ सेवा करने करने का विधान है. भविष्य पुराण के अनुसार गोवत्स द्वादशी के दिन गाय-बछड़े की पूजा और व्रत करने वाला सभी सुखों को भोगते हुए अंत में गौ के शरीर पर जितने भी रौएं हैं, उतने सालों तक गौलोक में वास करता है. श्रीकृष्ण की कृपा से उसे संतान सुख, बच्चे की खुशहाली और तरक्की का आशीर्वाद मिलता है.

विज्ञापन
राधेश्याम कुशवाहा

लेखक के बारे में

By राधेश्याम कुशवाहा

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola