गिरिडीह : राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में तनीशा आर्या ने जीता कांस्य पदक
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 06 Dec 2023 12:56 AM
एक से तीन दिसंबर तक देहरादून के खेलो इंडिया स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में हुई 37 वीं राष्ट्रीय सब-जूनियर ताइक्वांडो प्रतियोगिता में गिरिडीह की तनीषा आर्या ने कांस्य पदक जीत कर नाम रोशन किया है.
एक से तीन दिसंबर तक देहरादून के खेलो इंडिया स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में हुई 37 वीं राष्ट्रीय सब-जूनियर ताइक्वांडो प्रतियोगिता में गिरिडीह की तनीषा आर्या ने कांस्य पदक जीत कर नाम रोशन किया है. तनीषा कोच आकाश कुमार स्वर्णकार के साथ देहरादून गयी हुई थी. इस बाबत गिरिडीह जिला ताइक्वांडो संघ के महासचिव अमित स्वर्णकार ने बताया पूर्व में हुए राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर गिरिडीह के दो खिलाडियों ने अपना स्थान झारखंड टीम में बनाने में कामयाबी हासिल की थी, लेकिन कुछ कारणवश सिर्फ तनीषा आर्या ही इस राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए देहरादून जा पायी और ओवर 48 किलोग्राम वजन भार में खेलते हुए कांस्य पदक जीती. तनीषा कार्मेल स्कूल की छात्रा और गिरिडीह के व्यवसायी राहुल कुमार की पुत्री है.
राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए ही गिरिडीह के नयन भट्टाचार्य का चयन रेफरी के रूप में हुआ था. इस प्रकार ये गिरिडीह के लिए दोहरी खुशी का माहौल है. तनीषा और नयन की इस उपलब्धि पर गिरिडीह जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष सुमिर कुमार शर्मा, संरक्षक पूर्व विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी, महासचिव अमित स्वर्णकार, मनोहर वर्मा, आकाश कुमार स्वर्णकार, ज्योति कुमार, रोहित रॉय, शशिकांत विश्वकर्मा, राजकुमार, पंकज कुमार तथा ताइक्वांडो के सभी खिलाड़ियों ने बधाई दी है.
Also Read: गिरिडीह : रेड क्रॉस सोसाइटी का चुनाव 17 दिसंबर को, नोमिनेशन जारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










