ePaper

गिरिडीह : पचंबा के तिलैयाटांड़ में कुआं से शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

Updated at : 09 Apr 2024 10:52 AM (IST)
विज्ञापन
गिरिडीह : पचंबा के तिलैयाटांड़ में कुआं से शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

गिरिडीह जिले में जंगल के बीच स्थित एक कुआं से शव बरामद हुआ है. शव की पहचान नहीं हो पाई है. पचंबा थाने की पुलिस जांच में जुटी है.

विज्ञापन

गिरिडीह, मृणाल कुमार : गिरिडीह जिले के पचंबा थाना क्षेत्र के तिलैयाटांड़ के जंगल में मंगलवार की सुबह कुआं से एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी. शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है.

गिरिडीह के जंगल में है कुआं, जिसमें मिला शव

जंगल में स्थित कुआं से शव मिलने की सूचना के बाद शव को देखने के लिए आस-पास के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. वहीं, घटना कि जानकारी मिलने के बाद पचंबा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से शव को कुआं से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.

शव मिलने के बाद जांच में जुटी पुलिस. प्रभात खबर

जंगल में गए थे ग्रामीण, दुर्गंध आने की वजह से कुआं में झांका

बताया गया है कि मंगलवार की सुबह तिलैयाटांड़ के ग्रामीण जंगल की ओर गए हुए थे. इसी दौरान जंगल में स्थित एक कुआं से काफी दुर्गंध आने पर लोगों ने कुआं में झांका. उन्होंने देखा कि कुआं के पानी के ऊपर एक शव है. जैसे ही इसकी सूचना मिली, लोगों की भीड़ जुटने लगी.

Also Read : गिरिडीह में कुआं से बरामद हुआ युवती का शव, कई दिनों से थी लापता, पुलिस जांच में जुटी

कुआं में शव मिलने की सूचना मिलते ही जंगल में पहुंची ग्रामीणों की भीड़. प्रभात खबर

तीन-चार दिन पुराना लग रहा है शव : गिरिडीह पुलिस

इधर, घटना को लेकर पचंबा थाना पुलिस ने बताया कि शव तीन-चार दिन पुराना प्रतीत हो रहा है. शव से काफी दुर्गंध आ रहा है. फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है. मृतका का चेहरा पूरी तरह से खराब हो गया है. पुलिस ने बताया कि यह हत्या है या आत्महत्या, इसकी पुलिस जांच कर रही है.

Also Read : एक सप्ताह से लापता युवती का शव घर के बगल के कुआं से मिला

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola