गिरिडीह में कुआं से बरामद हुआ युवती का शव, कई दिनों से थी लापता, पुलिस जांच में जुटी

Updated:
विज्ञापन

मृतका के परिजनों ने बताया कि सिया की मानसिक स्थिति थोड़ी खराब थी और वो पिछले 23 मार्च से लापता थी. परिजन लगातार सिया की खोजबीन कर रहें थे. लेकिन वह नहीं मिली.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

मृणाल सिन्हा, गिरिडीह : गिरिडीह के पचंबा थाना क्षेत्र के राजाहाता के समीप स्थित कुंआ से एक युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी. जानकारी के मुताबिक वह कई दिनों से लापता थी. मृतका की पहचान राजाहाता निवासी स्व. बसंत साहू की 24 वर्षीय पुत्री सिया कुमारी के रूप में की गयी. शव मिलने की सूचना मिलने के बाद परिजनों का रो – रो कर बुरा हाल है, वंही शव देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी.

पुलिस जांच में जुटी

इधर घटना की सूचना मिलने के बाद पचंबा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच – पड़ताल में जुट गयी है. वहीं, मृतका के परिजनों ने बताया कि सिया की मानसिक स्थिति थोड़ी खराब थी और वो पिछले 23 मार्च से लापता थी. परिजन लगातार सिया की खोजबीन कर रहें थे. लेकिन वह नहीं मिली. इसी बीच सोमवार की सुबह सिया के घर के बगल में स्थित कुंआ से उसका शव पाया गया. शव से काफी दुर्गंध आ रही थी. फिलहाल पुलिस शव को कुंआ से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजने की तैयारी में जुटी हुई है.

Also Read: गिरिडीह : डकैती मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, 1 लाख 3500 रुपये नगद के साथ बाइक बरामद

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola