जर्जर सड़क दे रही हादसों को न्योता, विभाग की खामोशी से बढ़ी लोगों की परेशानी

Updated:
विज्ञापन

छोटकी खरगडीहा में सड़क पर बने गड्ढे और उसमें भरा बरसात का पानी

बेंगाबाद-चतरो मुख्य मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढों के कारण राहगीर दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं. विभाग की खामोशी और अतिक्रमण से स्थानीय लोग बेहद परेशान हैं.

विज्ञापन

बेंगाबाद-चतरो मुख्य सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढे राहगीरों के लिए मुसीबत बन गई है. लगातार हो रही बारिश के कारण गड्ढे जलमग्न हो गये हैं. ऐसे में राहगीरों को मुख्य मार्ग के गड्ढे का अनुमान नहीं लग पा रहा है और वे दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

रोज कई वाहन चालक इन गड्ढों में फंसकर परेशान हो रहे हैं, लेकिन विभाग की ओर से कोई पहल नहीं किया जा रहा है. विभाग की खामोशी से राहगीरों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है.

इन स्थानों पर है बड़े-बड़े गड्ढे

बता दें कि छोटकी खरगडीहा में गड्ढे तालाब में बदल गये है. यहां सिरिज में कई गड्ढे ऐसे हैं जो दो फीट तक गहरा हो गये है. पानी भरने के कारण गड्ढे का पता नहीं चलता है. पानी भरे गड्ढे से होकर गुजरने के दौरान दो पहिया और तीन पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है.

पानी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं किया गया है. वहीं बेंगाबाद चौक पर भी कई स्थानों पर गड्ढे का आकार बढ़ता जा रहा है. इन गड्ढों को भरकर रास्ता को सुरक्षित करने के लिए स्थानीय ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने विभाग को फोन से जानकारी भी दी है. लेकिन पथ निर्माण विभाग की खामोशी रोज राहगीरों के लिए मुसीबत खड़ी कर रहा है.

अतिक्रमण से भी बढ़ी परेशानी

वहीं, इस मार्ग पर अतिक्रमण भी व्यापक पैमाने पर किया गया है. जिससे पानी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है. सड़क पर पानी के बहाव के कारण छोटे गड्ढों में पानी भरने के बाद जैसे-जैसे वाहनों का परिचालन होता है. गड्ढे का आकार बढ़ते जाता है.

सड़क मरम्मत के नाम पर खानापूर्ति

इधर कुछ महीने पहले बेंगाबाद-चतरो मुख्य मार्ग की मरम्मत पथ निर्माण विभाग की ओर से करायी गयी थी. गर्मी के मौसम में पथ की मरम्मति कराई गई, लेकिन इसमें भी खानापूर्ति ही हुआ. स्थानीय मुखिया सुनीता देवी ने विभाग को पत्राचार कर गड्ढों को भरने की भी मांग की. छोटकी खरगडीहा में ग्रामीणों ने प्रदर्शन भी किया, लेकिन विभाग ने कोई पहल नहीं किया.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola