गिरिडीह में फ्री हेल्थ कैंप, सीबीसी व कॉलेस्ट्रॉल की हुई जांच
यह फोटो एआई से बनाई गई है
गिरिडीह के श्याम मंदिर में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में लोगों की सीबीसी, शुगर और कोलेस्ट्रॉल की जांच की गई. कई लोगों ने उठाया लाभ.
आइसीआर रोड स्थित श्याम मंदिर परिसर में अग्रसेन सेवा संघ और मॉर्निंग स्पोर्ट्स क्लब के संयुक्त तत्वावधान में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. सुबह से शुरू हुए शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर विभिन्न स्वास्थ्य जांच करायी.
आपके शहर में
कंप्लीट ब्लड काउंट की सुविधा मिली
शिविर में सामान्य रक्त जांच के तहत हीमोग्लोबिन, लाल रक्त कोशिकाओं, सफेद रक्त कोशिकाओं और प्लेटलेट्स की जांच की गयी. इसके अलावा लिवर की कार्यक्षमता, लिवर में सूजन या संभावित क्षति तथा रक्त में शुगर के स्तर की जांच की गयी. इससे मधुमेह समेत अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की प्रारंभिक जानकारी प्राप्त करने में लोगों को मदद मिली.
कोलेस्ट्रॉल की हुई भी जांच
शिविर में किडनी की कार्यक्षमता और रक्त में कोलेस्ट्रॉल के स्तर की भी जांच की गयी. आयोजकों ने बताया कि नियमित स्वास्थ्य जांच से लोग समय रहते संभावित बीमारियों की पहचान कर उचित चिकित्सकीय सलाह ले सकते हैं. इसी उद्देश्य से संस्था की ओर से समय-समय पर ऐसे शिविर आयोजित किये जाते हैं.
इन्होंने की सहभागिता
शिविर में अग्रसेन सेवा संघ के अध्यक्ष अमित अग्रवाल, सचिव राकेश मोदी, कोषाध्यक्ष दीपक सोंथालिया, मॉर्निंग स्पोर्ट्स क्लब के अंजनी अग्रवाल, मुकेश जालान, कोषाध्यक्ष पुनीत अग्रवाल, सदस्य अमित तुलस्यान, राहुल तुलस्यान, विनय अग्रवाल, विकास बसईवाला, शिवकाश गोयल तथा श्री श्याम सेवा समिति के सचिव पवन चूड़ीवाला समेत अन्य लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए