दुकान का पिछला दरवाजा तोड़कर चोरी, 42 हजार नकद समेत एक लाख का सामान ले गये चोर

Updated:
विज्ञापन

AI Image

नगर थाना क्षेत्र में एक दुकान में बीती रात लाखों की चोरी हुई. चोरों ने स्कूल मोड़ के पास स्थित न्यू नीरज पान दुकान का पिछला दरवाजा तोड़कर ₹42 हजार नकद और करीब ₹1 लाख मूल्य के सामान पर हाथ साफ किया. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.

विज्ञापन

नगर थाना क्षेत्र के बरगंडा पावर हाउस रोड स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर स्कूल मोड़ के समीप न्यू नीरज पान दुकान सह जनरल स्टोर में चोरों ने पिछला दरवाजा तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया. घटना 28 अगस्त की देर रात की बतायी जा रही है. चोर दुकान से 42 हजार रुपये नकद समेत करीब एक लाख रुपये मूल्य के सामान लेकर फरार हो गये. मामले में बेंगाबाद थाना क्षेत्र के गादी गांव निवासी दुकानदार रूपलाल मंडल ने नगर थाना में आवेदन देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

आपके शहर में

विज्ञापन

सुबह दुकान खोलने पर हुई चोरी की जानकारी

दुकानदार द्वारा दिये गये आवेदन के अनुसार वह 27 अगस्त की शाम रोज की तरह दुकान बंद कर घर चले गये थे. 28 अगस्त की सुबह करीब 10 बजे दुकान खोलने पहुंचे. दुकान के अंदर जाने पर पीछे का दरवाजा टूटा मिला. जांच करने पर नकद रुपये समेत कई सामान गायब मिले. इसके बाद उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी.

होटल में आने-जाने वालों पर जतायी आशंका

दुकानदार रूपलाल मंडल ने आशंका जतायी है कि दुकान के ठीक बगल में एक छोटा होटल है, जहां खाने-पीने के लिए लोगों का आना-जाना लगा रहता है. उन्होंने आशंका व्यक्त की है कि होटल में आने-जाने वाले अज्ञात लोगों में से किसी ने चोरी की घटना को अंजाम दिया हो सकता है.

पुलिस ने आवेदन के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज समेत अन्य बिंदुओं की जांच की जा रही है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola