बगोदर-सरिया रोड पर बाइक और सवारी गाड़ी की टक्कर, बाइक सवार गंभीर

Updated:
विज्ञापन

ट्रामा सेंटर में जुटे लोगों की भीड़ | Prabhat Khabar Network

बगोदर-सरिया मुख्य मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत में धनबाद रेफर कर दिया गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है.

विज्ञापन

बगोदर थाना क्षेत्र के बगोदर-सरिया मुख्य मार्ग पर रविवार को बाइक और सवारी गाड़ी की सीधी टक्कर में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल को इलाज के लिए बगोदर ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पीएमसीएच धनबाद रेफर कर दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

सरिया की ओर जा रहे थे बाइक सवार

बताया गया कि छोटकी सरिया निवासी मनोज स्वर्णकार, पिता मोहन सोनार, बाइक से बगोदर से सरिया की ओर जा रहे थे. इसी दौरान सरिया की दिशा से आ रही एक सवारी गाड़ी ने उनकी बाइक में सीधी टक्कर मार दी. हादसे में मनोज स्वर्णकार गंभीर रूप से घायल हो गये.

ट्रॉमा सेंटर में हुआ प्राथमिक उपचार

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल को बगोदर ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया. स्थिति गंभीर होने के कारण बेहतर इलाज के लिए उन्हें पीएमसीएच धनबाद रेफर कर दिया गया.

घटना की सूचना मिलने पर भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष आशीष कुमार भी ट्रॉमा सेंटर पहुंचे. उन्होंने घायल के प्राथमिक उपचार और धनबाद रेफर कराने की प्रक्रिया में सहयोग किया.

दोनों वाहन पुलिस ने लिये कब्जे में

हादसे की सूचना मिलने के बाद बगोदर पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त बाइक व सवारी गाड़ी को थाना ले आयी. पुलिस मामले की जांच कर रही है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola