Ganesh Chaturthi 2023: ‘बुर्ज खलीफा’ की तर्ज पर बोकारो बन रहा है भव्य गणेश पंडाल

Updated:
विज्ञापन
Ganesh Chaturthi 2023: ‘बुर्ज खलीफा’ की तर्ज पर बोकारो बन रहा है भव्य गणेश पंडाल

Ganesh Chaturthi 2023: इस साल गणेश चतुर्थी का त्योहार कल यानी 19 सितंबर को मनाया जा रहा है. अब ये त्योहार झारखंड में भी काफी मशहूर हो रहा है. राज्य के कई जगहों पर पूजा का पंडाल सजाया जा रहा है. इस साल झारखंड के बोकारो में ‘बुर्ज खलीफा’ की तर्ज पर भव्य गणेश पंडाल बनाया जा रहा है.

विज्ञापन
undefined

बोकारो के सेक्टर 4 के गणेश मंडली के सदस्यों के द्वारा हर साल की भांति इस साल भी गणेश पूजा बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है. जहां इस बार आकर्षण का मुख्य केंद्र पूजा पंडाल के साथ-साथ बाल गणेश की 28 फीट ऊंची प्रतिमा भी रहेगी.

undefined

इस बार बोकारो के सेक्टर 4 का यह पंडाल दुबई के बुर्ज खलीफा के तर्ज पर बनाया जा रहा है और यह सबसे बड़ा और भव्य पंडाल बोकारो जिले में होगा जिसकी ऊंचाई करीब 120 फीट की है.

undefined

पंडाल लगभग बनकर तैयार है कुछ काम बचा हुआ है जिसको लेकर कारीगर दिन रात लगे हुए है. इसको लेकर बोकारो का व्यापारी संघ भी काफी उत्साहित है.

undefined

इस बार गणेश पूजा का आयोजन 19 सितंबर से लेकर 26 सितंबर तक किया जाएगा. जिसमें कई सारे प्रोग्राम और लेजर शो आयोजित किए जाएंगे. इस गणेश उत्सव में सभी बोकारोवासी आमंत्रित है.

undefined

हिंदू पंचांग के अनुसार, 19 सितंबर 2023 के दिन सुबह 11 बजकर 8 मिनट से दोपहर 1 बजकर 33 मिनट तक गणेश जी की मूर्ति स्थापित करने का शुभ मुहूर्त रहेगा। वहीं, ठीक 10 दिनों के बाद विसर्जन किया जाएगा.

विज्ञापन
शौर्य पुंज

लेखक के बारे में

By शौर्य पुंज

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola