ePaper

पर्व त्योहार को देखकर फूड सेफ्टी विभाग रेस, सरायकेला- खरसावां के 14 होटल और दुकानों को जारी किया नोटिस

Updated at : 23 Sep 2022 8:09 PM (IST)
विज्ञापन
पर्व त्योहार को देखकर फूड सेफ्टी विभाग रेस, सरायकेला- खरसावां के 14 होटल और दुकानों को जारी किया नोटिस

पर्व त्योहार को देखते हुए होटल और दुकानों में खाद्य सामग्री निम्न क्वालिटी का न मिले, इसको लेकर फूड सेफ्टी विभाग रेस हो गया है. सरायकेला-खरसावां जिला के 14 होटल और दुकानों को नोटिस जारी कर क्वालिटी सुधारने का निर्देश दिया है. वहीं, क्वालिटी नहीं सुधारने पर सील करने की बात भी कही.

विज्ञापन

Jharkhand News: पर्व त्योहार को लेकर होटल समेत अन्य दुकानों में निम्न क्वालिटी के सामान न मिले, इसको लेकर फूड सेफ्टी विभाग रेस हो गया है. खाद्य सुरक्षा के तहत लो क्वालिटी का खाद्य सामग्री बेचे जाने पर सरायकेला खरसावां जिला के 14 दुकानों को फूड सेफ्टी द्वारा नोटिस जारी किया गया है. अनुमंडल पदाधिकारी रामकृष्ण कुमार के निर्देश पर फूड सेफ्टी विभाग द्वारा होटल और दुकानों को सुधार करने के लिए नोटिस जारी किया गया है, ताकि पूजा के समय लोगों को गुणवत्ता युक्त खाद्य पदार्थ मिल सके.

खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर दें ध्यान

खाद्य निरीक्षक घनपत महतो ने बताया कि जारी नोटिस के तहत दुकानों और होटल संचालकों द्वारा सामानों की गुणवत्ता में सुधार नहीं करने पर दुकान और होटलों को सील किया जाएगा. साथ ही जुर्माने भी लगाये जाएंगे. इस कारण खाद्य पदार्थ की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें.

एक सप्ताह पूर्व चलाया गया था छापामारी अभियान, मिली थी गड़बड़ी

जिला के होटलों एवं दुकानों में छापामारी अभियान चलाया गया था. इस दौरान गड़बड़ी भी पायी गयी थी. छापामारी अभियान में टीम द्वारा आदित्यपुर, गम्हारिया, सरायकेला एवं कांड्रा के 55 खाद्य संस्थानों एवं होटलों में खाद्य सुरक्षा उडन दस्ता दल द्वारा जिला खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी अदिति सिंह के नेतृत्व में मोबाइल फूड टेस्टिंग लैबोरेट्री के साथ  मौके पर ही खाद्य पदार्थों की जांच की गयी थी. जिसमें अधिकांश होटलों में तय मानक के अनुसार खाद्य सामग्रियों नहीं पायी गयी थी, जिसपर उन्हें चेतावनी दिया गया था.

Also Read: झारखंड में नहीं थम रहा Cyber Fraud, आर्मी जवान बनकर कोडरमा में पैथोलॉजी संचालक से की ठगी

इन होटल संचालकों को जारी किया गया नोटिस

मोहंती स्वीट्स कांड्रा, बसंती मिष्ठान भंडार सरायकेला, शीतल भोग दुकान सरायकेला, भोलेनाथ स्वीट्स सरायकेला , शिव शंकर मिष्ठान, सरस्वती मिस्ठान भंडार सरायकेला, बंगाल स्वीट्स गम्हरिया, श्याम स्वीट गम्हरिया, महामाया स्वीट्स शेर ए पंजाब चौक आदित्यपुर, आदित्यपुर फैमली रेस्टोरेन्ट आदित्यपुर, रिफ्रेश बार एंड रेस्टोरेंट आदित्यपुर, तुलसी जेनरल स्टोर, दिलीप जेनरल स्टोर, आदित्यपुर श्याम मिष्ठान भंडार कांड्रा को नोटिस जारी किया गया है.

रिपोर्ट : प्रताप मिश्रा, सरायकेला.

विज्ञापन
Samir Ranjan

लेखक के बारे में

By Samir Ranjan

Senior Journalist with more than 20 years of reporting and desk work experience in print, tv and digital media

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola