Gadar 2: जब गदर 2 के तारा सिंह को इस वजह से पिता धर्मेंद्र से मिला था जोरदार थप्पड़, जानिए यहां
गदर 2 स्टार सनी देओल इन दिनों फिल्म की सफलता से सातवें आसमां पर है. फिल्म में सनी तारा सिंह के किरदार में नजर आए है. इस बीच सनी ने उस बारे में बताया जब उन्हें जोरदार तमाचा मिला था.

सनी देओल गदर 2 की सफलता को एजॉय कर रहे है. फिल्म का कलेक्शन 400 के पार पहुंच चुका है. इस बीच एक्टर ने ऐसा कुछ बताया है जिसे आप नहीं जानते होंगे.

एक इंटरव्यू में गदर 2 स्टार से पूछा गया कि क्या उन्हें कभी उनके पिता धर्मेंद्र ने थप्पड़ मारा है. इसपर एक्टर ने जवाब दिया हैं. साथ ही उन्होंने इस बारे में खुलकर बताया.

अपने बचपन की एक घटना के बारे में बात करते हुए सनी देओल ने बताया कि जब वह बहुत छोटे थे, तो उन्हें कुछ शरारती काम करते हुए पकड़ने के बाद उनके पिता ने थप्पड़ मार दिया था, जो अब उन्हें याद नहीं है.

सनी ने कहा कि उनके चेहरे पर तीन उंगलियों के निशान पड़ गए थे. एक्टर ने कहा वो अन्य बच्चों की तरह शरारती हरकतें करते थे और एक दिन उन्हें धर्मेंद्र ने पकड़ लिया. जिसके बाद उन्हें ये थप्पड़ मिला. बता दें कि पिता-बेटे के बीच काफी अच्छे सम्बन्ध है.

गदर 2 दुनिया भर में कमाल कर रही है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ रही है. अबतक मूवी ने 474 से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है. मूवी तेजी से कमाई कर रही है.

फिल्म की जबरदस्त सफलता के बीच, निर्देशक अनिल शर्मा ने कहा कि वह गदर 2 को ऑस्कर के लिए भेजने की योजना बना रहे हैं और उनकी टीम आवेदन प्रक्रियाओं पर काम कर रही है.
‘गदर 2’ अनिल शर्मा की 2001 में आई फिल्म ‘गदर: एक प्रेम कथा’ का सीक्वल है. ‘गदर 2’ में अमीषा पटेल, सनी देओल और उत्कर्ष शर्मा मुख्य भूमिका में हैं. 22 साल बाद गदर 2 रिलीज हुई है.

‘गदर 2’ की सफलता के बाद खबरें थी कि सनी देओल अपनी फीस बढ़ाकर 50 करोड़ रुपये प्रति फिल्म करेंगे. इस पर एक इंटरव्यू में एक्टर ने कहा था, “सबसे पहले, मुझे लगता है कि पैसों से जुड़े मामले बहुत निजी होते हैं.

सनी देओल ने आगे कहा था, कोई भी अपनी कमाई के बारे में ठीक-ठीक जानकारी नहीं देता, यहां तक कि अपने करीबी लोगों को भी नहीं. दूसरी बात, मैं कितना चार्ज करूंगा या नहीं लूंगा, यह तब तय होगा जब मैं अपनी अगली फिल्म साइन करूंगा. फिलहाल, हम सभी गदर 2 की सफलता को एजॉय कर रहे है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










