Entertainment News: बिग बॉस में हुई पहली वाइल्ड कार्ड एंट्री, OTT पर रिलीज हुई ‘कांतारा’
Entertainment News, 24 Nov Live Updates: अभिनेता विक्रम गोखले अभी जिंदा हैं. एक्टर की मौत की खबरें चल रही थी. हालांकि उनकी मौत की खबर को उनकी बेटी ने झूठा बताया है. एक्टर की पत्नी वृषाली ने कहा कि वो वेंटिलेटर पर है. वहीं, बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल द्वारा ने अपने पिता श्याम कौशल के बर्थडे पर उनके लिए प्यारा सा मौसेज लिखा है.
विधु विनोद चोपड़ा के साथ काम करना सपने के सच होने जैसा है : विक्रांत
अभिनेता विक्रांत मैसी का कहना है कि फिल्म निर्माता विधु विनोद चोपड़ा के साथ उनकी आगामी फिल्म ‘12वीं फेल’ में काम करना उनके लिए सपने के सच होने जैसा है. “परिंदा”, “1942: ए लव स्टोरी” और “मिशन क��्मीर” जैसी फिल्मों के लिए मशहूर चोपड़ा “12वीं फेल” का निर्देशन और निर्माण कर रहे हैं. अनुराग पाठक के इसी नाम के बेस्टसेलिंग उपन्यास पर आधारित यह फिल्म भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी मनोज कुमार शर्मा और भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) अधिकारी श्रद्धा जोशी की जीवन की कहानी से प्रेरित है. इससे पहले मनोवैज्ञानिक थ्रिलर फिल्म “फोरेंसिक” में देखे गए, मैसी ने एक बयान में कहा, ‘‘यह हमारे समय की त्रासदी है कि ईमानदारी और सच्चाई दुर्लभ ही देखने को मिलती है. यह फिल्म उन सभी छात्रों को समर्पित है जो सपने देखते हैं, उन सभी ईमानदार अधिकारियों को, जो हमारे देश और संविधान की रीढ़ हैं.” उन्होंने कहा, “वीवीसी (विधु विनोद चोपड़ा) के साथ काम करना एक सपने के सच होने जैसा है और एक बड़ी चुनौती है क्योंकि वह संपूर्ण निर्देशक हैं.” फिल्म “12वीं फेल” 2023 की गर्मियों में रिलीज हो सकती है.
OTT पर रिलीज हुई ‘कांतारा’
कन्नड़ हिट फिल्म “कांतारा” देश भर में बॉक्स ऑफिस पर सफल प्रदर्शन के बाद ओटीटी पर रिलीज हो गई है. ‘कांतारा’ के अभिनेता और निर्देशक ऋषभ शेट्टी कि फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम पर 24 नवंबर को रिलीज हो चुकी है. ‘कांतारा’ ओटीटी रिलीज़ अमेज़न प्राइम पर कन्नड़, तमिल, तेलुगु और मलयालम में रिलीज हुई है. फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ हो गई है. दर्शक अब घर बैठे भी इस फिल्म को इंज्वॉय कर सकते हैं.
पिछले 24 घंटों से विक्रम गोखले की हालत बहुत गंभीर है
विक्रम गोखले के पारिवारिक मित्र राजेश दामले ने इंडिया टुडे के साथ अभिनेता के स्वास्थ्य पर एक अपडेट साझा किया और खुलासा किया कि पिछले 24 घंटों में उनकी हालत बहुत गंभीर है और डॉक्टर अपनी पूरी कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने कहा, “वह पिछले 24 घंटों से लड़ रहा है. कई अंग विफलता की सूचना मिली है. उसके स्वास्थ्य में विकास होने पर अपडेट साझा किया जाएगा. वह डॉक्टरों द्वारा अपेक्षित दवाओं का जवाब नहीं दे रहा है. हालांकि डॉक्टर उनके लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं.”
किरण और आजाद संग स्पॉट हुए आमिर खान
बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान गुरुवार को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किये गये. उनके साथ उनकी पूर्व पत्नी किरण राव और उनके बेटे आजाद राव खान भी थे. शहर में अभिनेता की बेटी इरा खान की सगाई समारोह के बाद से यह परिवार की पहली सार्वजनिक उपस्थिति है. इस वीडियो को विरल भयानी ने शेयर किया है.
https://www.instagram.com/reel/ClVhE3yDoX4/
इस सीजन के पहले वाईल्ड कार्ड की एंट्री
बिग बॉस 16 में पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री हो गई है. ये कोई नहीं बल्कि सुंबुल तौकीर के इमली के को-स्टार फहमान खान की एंट्री ली है. इसका प्रोमो जारी कर दिया गया है.
ऋचा चड्ढा ने मांगी माफी
ऋचा चड्ढा अपने एक ट्वीट को लेकर विवादों में घिर आई हैं. ऋचा चड्ढा ने उत्तरी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त दी थी जिसमें उन्होंने कहा था कि, सेना पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले कश्मीर के कुछ हिस्सों को वापस लेने के सरकार के किसी भी आदेश के लिए “हमेशा तैयार” है और “उन्हें मुंहतोड़ जवाब देगी”. ऋचा चड्ढा ने रिएक्ट करते हुए लिखा कि गलवान Hi बोल रहा है. हालांकि अब एक्ट्रेस ने माफी मांग ली है.
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए