Gadar 2 Box Office Collection: गदर 2 ने Baahubali 2 का तोड़ा रिकॉर्ड, बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की बादशाहत बरकरार

Edited by Divya Keshri
Updated:
विज्ञापन

Gadar 2 director Anil Sharma reacts on sunny deol blockbuster film

Gadar 2 Box Office Collection Day 30: सनी देओल और अमीषा पटेल की गदर 2 बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के 30 दिन बाद भी गदर मचा रही है. फिल्म ने अबतक कई रिकॉर्ड तोड़ डाले है. चलिए आपको बताते है अब तक कितनी कमाई मूवी ने कर ली है.

विज्ञापन
undefined

गदर 2, 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और अबतक इसे रिलीज हुए 30 दिन हो गए है. इतने दिनों बाद भी सनी देओल का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार है.

undefined

गदर 2 ने एसएस राजामौली की फिल्म बाहुबली 2: द कन्क्लूजन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. Sacnilk.com के अनुसार, सनी देओल की मूवी बाहुबली 2 को पछाड़कर दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है. हालांकि अभी भी ये पठान से पीछे है.

undefined

अनिल शर्मा द्वारा निर्देशित गदर 2, Sacnilk.com के मुताबिक, शुरुआती अनुमान के मुताबिक, 30वें दिन मूवी ने 1.45 करोड़ का बिजेनस किया. अबतक टोटल कमाई इसने 512.35 करोड़ रुपये कर ली है.

undefined

गौरतलब है कि गदर 2 ने पहले हफ्ते में 284.63 करोड़, दूसरे हफ्ते में 134.47 करोड़ और तीसरे हफ्ते में 63.35 करोड़ और पांचवें शुक्रवार को फिल्म ने 90 लाख की कमाई की.

undefined

गदर 2 में सनी देओल, अमीषा पटेल और उत्कर्ष शर्मा मुख्य भूमिका में नजर आए. सनी तारा सिंह, अमीषा सकीना और उत्कर्ष उनके बेटे जीते के किरदार में दिखे.

undefined

फिल्म की सफलता के बारे में बात करते हुए सनी देओल ने कहा था, “मैं वास्तव में बहुत खुश हूं. जब हमने गदर का दूसरा भाग बनाया, तो हमने कभी नहीं सोचा था कि इसे दर्शकों द्वारा इतना पसंद किया जाएगा. हमारे काम करने के बाद से पूरी दो पीढ़ियां गुजर गई हैं.”

undefined

आगे सनी देओल ने कहा था, ”अब भी, लोग उतने ही उत्साहित हैं जितने पहली बार थे. मैं आश्चर्यचकित हूं और बहुत खुश हूं. फिल्म उद्योग को अपने पैरों पर खड़ा रखने के लिए हमें कुछ हिट फिल्मों की जरूरत है.”

undefined

एक इंटरव्यू में जब उनसे उन रिपोर्टों के बारे में पूछा गया कि सनी एक फिल्म के लिए 50 करोड़ रुपये की मांग कर रहे थे, तो अभिनेता ने जवाब दिया, “देखिए, यह निर्माता है जो तय करेगा कि वह कितना कमाते हैं, इसके आधार पर कितना भुगतान करना है.”

undefined

यह पूछे जाने पर कि क्या वह भविष्य में गदर 3 करने पर विचार करेंगे, सनी देओल ने आत्मविश्वास से कहा, “गदर 2 लाने के लिए मैं डर रहा था, गदर 3 के लिए मैं तैयार हूं.”

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola