सनी देओल की चमकी किस्मत, Gadar 2 की सफलता के बाद तारा सिंह के हाथ लगे इतने सारे प्रोजेक्ट्स!

Edited by Divya Keshri
Updated:
विज्ञापन

सनी देओल अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म गदर 2 की सफलता से गद-गद हैं. यह हिट फिल्म गदर: एक प्रेम कथा की अगली कड़ी है, जो 2001 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म में सनी के अलावा अमीषा पटेल ने काम किया है. गदर 2 की सफलता का असर है कि एक्टर के पास इन दिनों कई सारे प्रोजेक्ट है.

विज्ञापन
undefined

सनी देओल इन दिनों गदर 2 की सफलता को एंजॉय कर रहे हैं. गदर 2 की सफलता का असर है कि इन दिनों एक्टर के पास कई सारे प्रोजेक्ट है. उनके पास पाइपलाइन में कई मूवीज है, जिसके बारे में आपको हम बताते है.

undefined

सनी देओल की पहली कंफर्म फिल्म लाहौर 1947 है, जिसमें आमिर खान कैमियो रोल प्ले करेंगे. इसे आमिर ही प्रोड्यूस करने वाले हैं.

undefined

हाल ही में ऐसी खबरें आई थीं कि नितेश तिवारी की रामायण में सनी भगवान हनुमान का किरदार प्ले करेंगे. बता दें कि इसमें रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में है. साई पल्लवी के भी फिल्म से जुड़ने की खबर है.

undefined

गदर 2 की सफलता के बाद फैंस गदर 3 का इंतजार कर रहे है. हालांकि निर्देशक अनिल शर्मा पहले ही इसका संकेत दे चुके हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो इसकी कहानी पर काम चल रहा है.

undefined

सनी देओल की फिल्म मां तुझे सलाम के मेकर्स ने इसकी दूसरी किस्त की भी घोषणा कर दी है. हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि एक्टर इसका हिस्सा बनने जा रहे हैं या नहीं.

undefined

‘बॉर्डर 2’ का हिस्सा सनी देओल होंगे. बॉलीवुड हंगामा की एक हालिया रिपोर्ट में कहा गया है कि सनी ने बॉर्डर 2 के लिए मोटी रकम चार्ज की है. 50 करोड़ की फीस के अलावा वो निर्माताओं द्वारा अर्जित मुनाफे में से कुछ हिस्सा लेंगे.

undefined

फिल्म अपने 2 दर्शकों को काफी पसंद आई थी. अपने 2 के लिए सनी देओल, धर्मेंद्र और बॉबी देओल फिर से एक साथ आने वाले हैं. हालांकि इसपर कुछ नया अपडेट नहीं आया है.

undefined

वहीं, एक्टर ने एक रोमांचक देशभक्ति परियोजना के लिए एक सौदा किया है, जिसका निर्माण कोई और नहीं बल्कि सुपर-हिट पुष्पा फ्रेंचाइजी निर्माता करेंगे.

undefined

गदर में सनी देओल ने एक भारतीय ट्रक ड्राइवर तारा सिंह की भूमिका निभाई है, जबकि अमीषा पटेल ने एक पाकिस्तानी महिला सकीना की भूमिका निभाई है.

undefined

गदर 2 की कमाई के बारे में बात करें तो फिल्म ने 500 से ज्यादा की कमाई की है. फिल्म में उत्कर्ष शर्मा, लव सिन्हा, मनीष वाधवा, सिमरत कौर ने मुख्य भूमिका निभाई है.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola