Diwali 2021 Laxmi Puja Muhurat, Vidhi : आज मनाई जा रही है दीवाली, जानें कब करें लक्ष्मी पूजन
Diwali 2021 Laxmi Puja Muhurat, Vidhi: आज दिवाली का त्योहार मनाया जा रहा है. दिवाली के पावन दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा- अर्चना की जाती है. जानें आज दीवाली की पूजा करने का शुभ मुहूर्त और आज का राहु काल (Aaj Ka Rahu Kaal).
इस दिवाली बन रहा है शुभ योग
इस बार दिवाली पर दुर्लभ संयोग बन रहा है. सूर्य ग्रह, मंगल ग्रह, बुध ग्रह और चंद्रमा ग्रह एक ही राशि में स्थित हैं. तुला राशि में इन चारों ग्रहों का एक साथ स्थित होना व्यक्ति के जीवन में शुभ परिणाम लेकर आने की वजह बन सकता है.
नौकरी में संकट के उपाय
नौकरी में संकट हो तो दिवाली के दिन एक नींबू को साफ कर सुबह के समय घर के मंदिर में रखें और रात के समय उसे सर से 7 बार वार के 4 भागों में काट लें. इसके बाद चौराहे पर जाकर चारों दिशाओं में एक-एक फेंक दें.
दिवाली पर लक्ष्मी माता को प्रसन्न करने के उपाय
धनिया धन को आकर्षित करने वाली वनस्पति माना जाता है. भगवती लक्ष्मी को दीपावली के दिन धनिया के बीज और गुड़ अर्पित करना शुभ माना जाता है.
दिवाली के दिन तोहफे में भूलकर भी न दें ये चीज, नाराज हो सकती हैं मां लक्ष्मी
दिवाली के खास अवसर पर लोग एक-दूसरे को तोहफे देते हैं. लेकिन ध्यान रखें कि इस दिन किसी को भी चमड़े से बनी कोई भी चीज गिफ्ट न करें.
दिवाली पर इन चीजों का जरूर करें पूजन
यदि आपके घर में बरकत नहीं होती है तो दिवाली के दिन लाल चंदन, रोली और गुलाब के फूल को लाल कपड़े पर रखकर पूजन करें. जब पूजन पूर्ण हो जाए तो बाद में इसकी पोटली बना लें और इस पोटली को धन स्थान पर रख दें. माना जाता है कि इससे फिजूल खर्च कम हो जाते हैं.
दिवाली पर इन चीजों का जरूर करें पूजन
यदि आपके घर में बरकत नहीं होती है तो दिवाली के दिन लाल चंदन, रोली और गुलाब के फूल को लाल कपड़े पर रखकर पूजन करें. जब पूजन पूर्ण हो जाए तो बाद में इसकी पोटली बना लें और इस पोटली को धन स्थान पर रख दें. माना जाता है कि इससे फिजूल खर्च कम हो जाते हैं.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए