झंडोत्तोलन के दौरान धनबाद के चिरकुंडा में कांग्रेसी नेता अनवर हुसैन को आया हार्ट अटैक, कुछ देर में हो गया निधन

Updated at : 15 Aug 2021 4:18 PM (IST)
विज्ञापन
झंडोत्तोलन के दौरान धनबाद के चिरकुंडा में कांग्रेसी नेता अनवर हुसैन को आया हार्ट अटैक, कुछ देर में हो गया निधन

धनबाद के चिरकुंडा क्षेत्र के कांग्रेसी नेता अनवर हुसैन का निधन हो गया. झंडोत्तोलन के दौरान हार्ट अटैक आया और कुछ ही देर में उनकी मौत हो गयी. राजनीति के साथ-साथ सामाजिक क्षेत्रों में काफी सक्रिय रहते थे अनवर हुसैन.

विज्ञापन

Jharkhand News (चिरकुंडा, धनबाद) : 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर ओर हर्षोल्लास है. इसी बीच धनबाद जिला अंतर्गत चिरकुंडा क्षेत्र से एक दुख भरी खबर आयी. चिरकुंडा के शहीद चौक स्थित झंडोत्तोलन के दौरान कांग्रेसी नेता अनवर हुसैन को हार्ट अटैक आया और कुछ ही देर में उनका निधन हो गया. निधन की खबर पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैली. हर कोई उनको देखने उनके आवास की ओर चल पड़े.

कैसे हुआ निधन

चिरकुंडा नीचे बाजार निवासी व कांग्रेस नेता अनवर हुसैन चिरकुंडा थाना परिसर में झंडोत्तोलन कार्यक्रम में भाग लेकर अपनी बाइक से नप, चिरकुंडा के पूर्व अध्यक्ष मुरली तुरी के साथ शहीद चौक पर होने वाले झंडोत्तोलन कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पहुंचे थे. सुनीता सिंह के द्वारा झंडोत्तोलन किया गया. राष्ट्रगान के बाद अनवर हुसैन ने भारत माता की जय व वंदे मातरम का नारा भी लगाये.

इसी बीच उनके छाती में दर्द हुआ और वो अचानक जमीन पर गिर पड़े. आनन-फानन में उन्हें पास के एक नर्सिंग होम ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. अचानक हुए इस घटना से वहां मौजूद सभी लोग हतप्रभ हो गये और किसी के पास कुछ कहने के लिए शब्द नहीं थे.

Also Read: झारखंड के रांची में CM हेमंत सोरेन और दुमका में गवर्नर रमेश बैस ने किया झंडोत्तोलन

संभावना व्यक्त की जा रही है कि हार्ट अटैक के कारण उनकी मौत हुई है. जानकारी के अनुसार, उनका हार्ट का बाईपास सर्जरी भी हुआ था. अनवर हुसैन सामाजिक कार्यों में काफी बढ़-चढकर हिस्सा लेते थे. वो चिरकुंडा नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रह चुके थे. राजनीति के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में हमेशा सक्रिय रहने के कारण अनवर हुसैन सभी के चहेते थे.

Posted By : Samir Ranjan.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola