UP Election 2022: आगरा मंडल के फिरोजाबाद, मैनपुरी और मथुरा की 16 सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी घोषित...

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 13 Jan 2022 1:46 PM

विज्ञापन

इसमें आगरा मंडल में 16 प्रत्याशियों की घोषणा की गई. आगरा जिले की सात, फिरोजाबाद की चार, मैनपुरी की दो और मथुरा की 3 सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए. जिसकी लिस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.

विज्ञापन

Agra Vidhansabha Assembly: उत्तर प्रदेश कांग्रेस इलेक्शन कमिटी ने गुरुवार को 2022 के चुनाव के लिए अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी. इसमें आगरा मंडल में 16 प्रत्याशियों की घोषणा की गई. आगरा जिले की सात, फिरोजाबाद की चार, मैनपुरी की दो और मथुरा की 3 सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए. जिसकी लिस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.

आगरा मंडल में 4 जिले आते हैं जिसमें आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी और मथुरा शामिल है. ऐसे में कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश के 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में आगरा मंडल के चारों जिले से 16 प्रत्याशियों की घोषणा की है. कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ कैंपेन की शुरुआत की थी. उन्होंने घोषणा की थी कि प्रदेश में 40 परसेंट सीटें महिलाओं को दी जाएंगी. ऐसे में उन्होंने आगरा मंडल में 16 सीटों की घोषणा की है. जिनमें से 6 सीटों पर महिला प्रत्याशियों को उतारा है. इनमें आगरा में दो, मैनपुरी में दो और फिरोजाबाद में 2 सीटें महिलाओं के लिए है.

आगरा

  • एत्मादपुर : शिवानी बघेल

  • साउथ : अनुज शर्मा

  • नार्थ : विनोद बंसल

  • रूरल : उपेंद्र सिंह

  • बाह : मनोज दीक्षित

  • खेरागढ़ : रामनाथ सिकरवार

  • फतेहाबाद : होतम सिंह निषाद

मथुरा

  • बलदेव : विनेश कुमार

  • मथुरा : प्रदीप माथुर

  • गोवेर्धन : दीपक चौधरी

मैनपुरी

  • करहल : ज्ञानवती यादव

  • मैनपुरी : विनीता शाक्य

फिरोजाबाद

  • टूंडला : योगेश दिवाकर

  • जसराना : विजय नाथ सिंह वर्मा

  • सिरसागंज : प्रतिमा पाल

  • शिकोहाबाद : शशि शर्मा

रिपोर्ट : राघवेंद्र गहलोत

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola