ePaper

Complete Lockdown in West Bengal : सितंबर का पहला कंप्लीट लॉकडाउन, सूनी पड़ी हैं सड़कें, 11 व 12 सितंबर को भी संपूर्ण लॉकडाउन

Updated at : 07 Sep 2020 10:56 AM (IST)
विज्ञापन
Complete Lockdown in West Bengal : सितंबर का पहला कंप्लीट लॉकडाउन, सूनी पड़ी हैं सड़कें, 11 व 12 सितंबर को भी संपूर्ण लॉकडाउन

कोलकाता (अजय विद्यार्थी) : पश्चिम बंगाल में इस महीने के पहले संपूर्ण लॉकडाउन का असर सोमवार को कोलकाता समेत राज्यभर की सड़कों पर देखने को मिला है. बहुत कम संख्या में लोग घरों से बाहर निकले हैं. गाड़ियां नदारद हैं और चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती है. लॉकडाउन करने से पहले केंद्र से अनुमति लेने के आदेश के बावजूद पश्चिम बंगाल सरकार ने लॉकडाउन लगाया है और इसे लागू किया है. सोमवार सुबह के समय से ही लॉकडाउन की पूरी पाबंदियां लागू की गयी हैं. 11 और 12 सितंबर को भी पश्चिम बंगाल सरकार ने संपूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की है.

कोलकाता समेत राज्य के हर छोटे-बड़े शहर में सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है. इसकी वजह है कि पूरे राज्य में प्रशासन ने लॉकडाउन को लागू करने के लिए सख्ती बरतने का निर्देश दिया था. रविवार रात को ही जगह-जगह बैरिकेडिंग की गयी थी. पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने कुछ खास दिनों पर प्रदेश में संपूर्ण लॉकडाउन लागू करने का निर्णय लिया है.

सरकार के लॉकडाउन रखने की योजना के तहत यहां सभी दुकानें बंद हैं और परिवहन के सभी साधन भी सड़कों से नदारद दिखे. कोलकाता पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि महानगर में लॉकडाउन की पाबंदियां सुनिश्चित करने के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती की गयी है.

प्रदेश के कुछ हिस्सों में वायरस के कम्युनिटी ट्रांसमिशन के बीच सप्ताह में कुछ खास दिनों पर समंपूर्ण लॉकडाउन को लागू करने का कदम उठाया गया है. पुलिस के विशेष दल शहर के विभिन्न हिस्सों में, खासकर कंटेंमेंट जोन में गश्त लगा रहे हैं. कोलकाता में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती हुई है ताकि पाबंदियां सुनिश्चित की जा सकें. लोगों को घरों और उनके इलाके से निकलने से रोकने के लिए राज्य के विभिन्न हिस्सों में अवरोधक भी लगाये गये हैं. आपातकालीन सेवाओं के अलावा सरकारी और निजी, व्यावसायिक प्रतिष्ठान, सार्वजनिक और निजी परिवहन, अन्य गतिविधियां बंद हैं.

महानगर में लॉकडाउन का पालन सुनिश्चित करने के लिए सभी संभागों में ड्रोन उड़ाए जा रहे हैं ताकि सड़कों पर मौजूदा स्थिति के बारे में निगरानी रखी जा सके. इसके अलावा ट्रैफिक पुलिस के कैमरों का इस्तेमाल भी लालबाजार स्थित पुलिस मुख्यालय से की जा रही है. निगरानी कक्ष में बैठे पुलिस के अधिकारी महानगर के चप्पे-चप्पे पर हालात पर नजर रख रहे हैं.

कोलकाता के सीमावर्ती बाजारों पर भी पुलिस ने पैनी नजर रखी है ताकि लॉकडाउन की पाबंदियों को तोड़ा ना जा सके. कोलकाता के अलावा हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना तथा राज्य के अन्य हिस्सों में भी बाजार दुकान बंद हैं और सड़कें सूनी हैं.

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola