Rahul Gandhi : ममता बनर्जी ने कहा,राहुल गांधी की गाड़ी पर हमला बंगाल में नहीं, बल्कि बिहार के कटिहार में हुआ

ममता बनर्जी ने यह संदेह भी व्यक्ति किया कि यह घटना बिहार में लोगों के गुस्से की अभिव्यक्ति भी हो सकती है. जहां नीतीश कुमार का जनता दल यूनाइटेड विपक्षी ‘I.N.D.I.A’ गठबंधन से नाता तोड़कर भाजपा नीत राजग में लौट गया.
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Chief Minister Mamata Banerjee) ने बुधवार को दावा किया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की गाड़ी पर उनके राज्य में नहीं, बल्कि बिहार में हमला किया गया. हालांकि उन्होंने इस घटना की निंदा की और कहा कि जब इस गाड़ी ने बंगाल में प्रवेश किया तब उसका पिछला शीशा पहले से टूटा हुआ था. ममता बनर्जी ने कहा , मुझे संदेश मिला कि राहुल गांधी की कार पर पथराव किया गया. मैंने पता किया कि दरअसल क्या हुआ , तब मैंने पाया कि यह घटना बंगाल में नहीं बल्कि कटिहार में हुई. जब यह कार बंगाल आयी तब उसका शीशा पहले से टूटा हुआ था. मैं इस घटना की निंदा करती हूं यह कुछ नहीं बल्कि ड्रामा है.
कांग्रेस की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने दावा किया कि ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के तहत जिस कार में राहुल गांधी सफर कर रहे थे, उस पर बुधवार को अज्ञात लोगों ने पथराव किया. इस घटना में कार का पिछला शीशा टूट गया था लेकिन गांधी को कोई चोट नहीं पहुंची है. ममता बनर्जी ने यह संदेह भी व्यक्ति किया कि यह घटना बिहार में लोगों के गुस्से की अभिव्यक्ति भी हो सकती है जहां नीतीश कुमार का जनता दल यूनाइटेड विपक्षी ‘I.N.D.I.A’ गठबंधन से नाता तोड़कर भाजपा नीत राजग में लौट गया. तृणमूल सुप्रीमो ने कहा, नीतीश कुमार ने हाल में भाजपा से हाथ मिलाया है और शायद उनके मन में कुछ गुस्सा रहा हो.
Also Read: Mamata Banerjee : ममता बनर्जी ने कहा, अगर बीएसएफ आपको आई कार्ड देता है,तो इसे न लें,आप एनआरसी के तहत आ जाएंगे
र्ं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने कहा मैं कार के अंदर था. मैंने नहीं देखा कि पीछे से कौन ईंट फेंक रहा था. लेकिन राहुल को बंगाल में हर कदम पर रोका जा रहा है. उन्होंने शिकायत की कि राहुल की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ कार्यक्रम के बंगाल में प्रवेश के बाद से विभिन्न बाधाओं का सामना करना पड़ा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




