Ramgarh News: चितरपुर के छठ घाट पर अर्घ्य देने के बाद बिगड़ी छठव्रती की तबीयत, अस्पताल में हुई मौत

Ramgarh News: सोमवार अहले सुबह ये सभी लोग छठ घाट पहुंचे. यहां उदीयमान भगवान सूर्य को अर्घ्य देने के पश्चात सभी पूजा-अर्चना करने के लिए बैठे. इसी दौरान अचानक शरण कसेरा की पत्नी बसंती देवी की तबीयत बिगड़ गयी.
Ramgarh News: रामगढ़ जिला (Ramgarh District) के चितरपुर (Chitarpur) के सती पोखर स्थित छठ घाट (Sati Pokhar Chhath Ghat) में सोमवार सुबह अर्घ्य देने के बाद एक महिला छठव्रती बसंती देवी (62) की तबीयत बिगड़ गयी. आनन-फानन में परिजनों ने छठव्रती को अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. छठव्रती की मौत के बाद इनके घर में छठ पर्व की खुशी का माहौल गम में बदल गया.
बसंती देवी के निधन के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
बसंती देवी के निधन से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. जानकारी के अनुसार, चितरपुर शिवालय रोड (Chitarpur Shivalaya Road) सती पोखर मार्ग निवासी शरण कसेरा के घर में महापर्व छठ धूमधाम से मनाया जा रहा था. रविवार की शाम को छठ पूजा (Chhath Puja) के दौरान इनके घर के सभी लोग सती पोखर स्थित छठ घाट पहुंचे.
Also Read: Chhath Puja: चितरपुर के अमितकांत ने स्कॉटलैंड के समुद्र किनारे मनाया छठ पर्व
सुबह का अर्घ्य देने के बाद बिगड़ी बसंती देवी की तबीयत
रविवार को अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य देने के बाद सभी लोग घर लौट गये. इसके बाद पुनः सोमवार अहले सुबह ये सभी लोग छठ घाट पहुंचे. यहां उदीयमान भगवान सूर्य को अर्घ्य देने के पश्चात सभी पूजा-अर्चना करने के लिए बैठे. इसी दौरान अचानक शरण कसेरा की पत्नी बसंती देवी की तबीयत बिगड़ गयी.
रामगढ़ के अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
परिजन तत्काल बसंती देवी को कार से रामगढ़ ले गये. वहां चिकित्सकों ने उनका परीक्षण करने के बाद मृत घोषित कर दिया. बसंती देवी की मृत्यु से आसपास के इलाकों में भी माहौल गमगीन हो गया है. छठव्रती की मौत की वजह का पता नहीं चल पाया है. उल्लेखनीय है कि सोमवार को उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन हुआ है.
Also Read: Chhath Puja 2022 : उषा अर्घ्य के साथ छठ महापर्व का हुआ समापन…
रिपोर्ट- शंकर पोद्दार, रजरप्पा, रामगढ़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




