झारखंड : CCL की 11 माइंस में होगी कोयले के स्टॉक की जांच, सर्वेक्षण टीम का हुआ गठन

Updated:
विज्ञापन

कोल इंडिया की सहायक कंपनी डब्ल्यूसीएल के सर्वाधिक 19 माइंस के कोयला स्टॉक की जांच होगी. जबकि एमसीएल के 11 माइंस के कोयला स्टॉक की मापी होगी.

विज्ञापन

कोल इंडिया के विभिन्न अनुषंगी कोल कंपनियों के 58 माइंस के कोयला स्टॉक की जांच होगी. इसके लिए कोल इंडिया स्तर पर 10 सर्वेक्षण टीम का गठन किया गया है. प्रत्येक टीम में एक सर्वेक्षण अधिकारी व एक सर्वेक्षक को शामिल किया गया है. सर्वे टीम को तैनाती के अनुसार संबंधित सहायक कंपनियों में 11 जून को रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया है. जबकि कोयला स्टॉक की मापी 12 जून से शुरू होगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

वहीं 12 जुलाई से पहले मापी का कार्य पूरा कर लेना है. संबंधित सहायक कंपनी मुख्यालय के महाप्रबंधक (उत्पादन, समन्वय, संचालन) इस उद्देश्य के लिए रिपोर्टिंग अधिकारी हैं. कोल इंडिया की सहायक कंपनी डब्ल्यूसीएल के सर्वाधिक 19 माइंस के कोयला स्टॉक की जांच होगी. जबकि तीन बीसीसीएल, चार इसीएल, 11 सीसीएल, चार एनसीएल के व छह एसइसीएल व एमसीएल के 11 माइंस के कोयला स्टॉक की मापी होगी.

Also Read: कोयलांचल धनबाद में बिजली के लिए लोगों में त्राहिमाम, शहर से गांव तक भीषण संकट
सीसीएल की इन माइंस के कोयला स्टॉक की होगी जांच

एम-एस, मगध 17.58

एएमपी-सीजीपी, आम्रपाली 18.78

करगली, एकेके-ओसीपी 6.96

धोरी, एएडी 5.51

एनके एरिया, पुरनाडीह 3.36

राजहरा, तेतरियाखाड़ 1.87

पिपरवार, अशोका 4.28

रजरप्पा एरिया, रजरप्पा 2.66

हजारीबाग एरिया, तपिन नॉर्थ 2.23

धोरी एरिया, एसडी ओसीपी 1.86

कथारा एरिया, गोविंदपुर फेज-2 2.76

( नोट : स्टॉक लाख टन में )

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola