ePaper

खनिज संपदा से संपन्न झारखंड पर व्यवसायियों की गिद्ध दृष्टि, गढ़वा में बोले सीएम हेमंत सोरेन, देखें VIDEO

Updated at : 30 Nov 2023 10:08 PM (IST)
विज्ञापन
खनिज संपदा से संपन्न झारखंड पर व्यवसायियों की गिद्ध दृष्टि, गढ़वा में बोले सीएम हेमंत सोरेन, देखें VIDEO

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था पैर नहीं बल्कि सिर के बल पर खड़ी है. सरकार ने सेना, बैंक, रेलवे आदि जो बड़े नौकरी के क्षेत्र थे, उसे बर्बाद कर दिया है. वर्तमान में केंद्र सरकार ने सेवा के क्षेत्र में अग्निवीर जैसी नियुक्ति लाकर चार साल के बाद युवाओं को सड़क पर फेंक देने की नीति अपनायी है.

विज्ञापन

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि खनिज संपदा से भरे झारखंड को लूटने के लिए बड़े-बड़े व्यवसायियों की गिद्धदृष्टि लगी हुई है. उन्होंने कहा कि 40 साल झारखंड को अलग राज्य बनाने में लग गये. इसके बाद उन्हें 20 साल सत्ता प्राप्त करने में लग गये. श्री सोरेन ने कहा कि उन्हें चौपट झारखंड की सत्ता मिली. इसे वे ठीक कर रहे हैं. उक्त बातें उन्होंने गढ़वा जिले के मेराल प्रखंड के पेशका गांव में आयोजित आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम में कही. मुख्यमंत्री श्री सोरेन ने इस शिविर में 218.86 करोड़ रुपये की योजना का उद्घाटन व शिलान्यास किया तथा परिसंपत्तियों का वितरण किया. इस मौके पर 18 लोगों के बीच नियुक्ति पत्र का भी वितरित किया. इस मौके पर उन्होंने उनके साथ पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर, कृषि मंत्री बादल पत्रलेख एवं श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता भी मौजूद थे. मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने 1932 के खतियान के स्थानीय नीति के आधार पर नौकरी देने की योजना बनायी, लेकिन इसे भी साजिश के तहत फेल कर दिया गया. अब वे दूसरे रास्ते से रोजगार दे रहे हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि दरअसल भाजपा उन्हें सहयोग करने के बजाय हर कदम पर असहयोग कर रही है.

देश की अर्थव्यवस्था सिर के बल खड़ी है

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था पैर नहीं बल्कि सिर के बल पर खड़ी है. केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने सेना, बैंक, रेलवे आदि जो बड़े नौकरी के क्षेत्र थे, उसे बर्बाद कर दिया है. वर्तमान में केंद्र सरकार ने सेवा के क्षेत्र में अग्निवीर जैसी नियुक्ति लाकर चार साल के बाद युवाओं को सड़क पर फेंक देने की नीति अपनायी है. रेलवे को निजी हाथों में बेच दिया गया है. हेमंत सोरेन ने कहा कि पुरानी ट्रेनों को औरतों की तरह ब्यूटी पार्लर में चेहरा चमका कर बुलेट ट्रेन का नाम दे दिया है. उन्होंने कहा कि चार बैंक मिलकर एक बैंक कर दिया गया है. इससे नौकरी के स्कोप कम हो गये.

Also Read: झारखंड: सीएम हेमंत सोरेन ने 155 करोड़ से अधिक की दी सौगात, बोले-बेहतर करनेवाले सरकारी कर्मी होंगे पुरस्कृत

साजिश के तहत भाजपा ने आरक्षण घटाया

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक साजिश के तहत पिछड़े वर्ग का आरक्षण घटाकर भाजपा सरकार ने 14 प्रतिशत कर दिया था. उन्होंने इसे 27 प्रतिशत करने का प्रस्ताव विधानसभा से पारित कराया, लेकिन इसे भी साजिश के तहत लागू होने नहीं दिया गया. मुख्यमंत्री ने कहा कि वे अब 15 हजार गांवों को बस सुविधा से जोड़ने की योजना बना रहे हैं. इसमें गरीब महिलाएं एवं छात्र-छात्राएं नि:शुल्क यात्रा कर पायेंगी.

Also Read: झारखंडी श्रमिकों के लिए हेमंत सोरेन सरकार ने की है खास व्यवस्था, इस योजना के तहत देती है बड़ी वित्तीय मदद

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola